विदेश की खबरें | सिंगापुर के साथ द्विपक्षीय पहलों में प्रगति से खुश हूं : जयशंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कहा कि वह सिंगापुर के साथ विभिन्न द्विपक्षीय पहलों में ‘‘लगातार प्रगति देखकर प्रसन्न हैं’’।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 13 जुलाई विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कहा कि वह सिंगापुर के साथ विभिन्न द्विपक्षीय पहलों में ‘‘लगातार प्रगति देखकर प्रसन्न हैं’’।

उन्होंने सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री गैन किम योंग से मुलाकात की।

जयशंकर सिंगापुर और चीन की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं।

जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "उप प्रधानमंत्री गैन किम योंग से मिलकर अच्छा लगा।" विदेश मंत्री ने कहा कि उन्हें "विभिन्न द्विपक्षीय पहलों में लगातार प्रगति देखकर खुशी हुई।"

जयशंकर ने यह भी कहा कि वह तीसरे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

इससे पहले, जयशंकर ने अपने समकक्ष विवियन बालाकृष्णन से मुलाकात की और कहा, "सिंगापुर हमारी ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के केंद्र में है। वहां विचारों का आदान-प्रदान करना हमेशा उपयोगी होता है।"

बैठक के बारे में पोस्ट करते हुए बालाकृष्णन ने कहा, "जैसे-जैसे विश्व बहुध्रुवीयता की ओर अग्रसर हो रहा है, भारत अवसर के इन प्रमुख ध्रुवों में से एक के रूप में तेजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।"

सिंगापुर के विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि वह तीसरी आईएसएमआर बैठक के लिए नयी दिल्ली में जयशंकर से मिलने को उत्सुक हैं।

आईएसएमआर की उद्घाटन बैठक सितंबर 2022 में नयी दिल्ली में हुई थी, जबकि आईएसएमआर का दूसरा दौर पिछले साल अगस्त में सिंगापुर में आयोजित किया गया था।

जयशंकर ने टेमासेक होल्डिंग्स के मनोनीत अध्यक्ष टेओ ची हेन से भी मुलाकात की, जिस दौरान उन्होंने भारत में निवेश के अवसरों पर चर्चा की।

सिंगापुर यात्रा के बाद जयशंकर चीन के शहर तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\