देश की खबरें | ‘द व्हाइट टाइगर’ को मिल रहे प्यार को देखकर बहुत खुश हैं: प्रियंका चोपड़ा जोनास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने शनिवार को अपनी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ को दुनिया भर के लोगों से मिल रहे प्यार और स्वीकृति के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा।

मुंबई, छह फरवरी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने शनिवार को अपनी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ को दुनिया भर के लोगों से मिल रहे प्यार और स्वीकृति के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा।

लेखक अरविंद अडिगा द्वारा 2008 में लिखे इसी नाम के उपन्यास पर आधारित यह फिल्म 22 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा किया और खुलासा किया कि रामिन बहरानी निर्देशित फिल्म 64 देशों में शीर्ष 10 फिल्मों की सूची में शामिल रही है।

इस फिल्म को रिलीज के पहले चार हफ्तों में 270 लाख घरों में देखा जा चुका है ।

उन्होंने लिखा, ‘‘लोगों द्वारा इस बेहतरीन और अविश्वसनीय कहानी को मिल रहे प्यार और समर्थन को देखकर मैं बहुत भावुक हूं। ‘द व्हाइट टाइगर' को पूरी दुनिया में दर्शकों द्वारा अपनाया जाना बेहद प्रेरणादायक है।”

प्रियंका ने बहरानी, अडिगा और 'द व्हाइट टाइगर' के कलाकारों और क्रू को उनकी कड़ी मेहनत और फिल्म को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\