विदेश की खबरें | ‘हन्ना’ से दक्षिणी टेक्सास के सीमाई इलाकों में भारी बारिश जारी, बाढ़ का खतरा बरकरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से जूझ रहे क्षेत्र में यह तूफान बर्बादी का सबब बनकर आया है।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से जूझ रहे क्षेत्र में यह तूफान बर्बादी का सबब बनकर आया है।

राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने बताया कि तूफान ‘हन्ना’ करीब 85 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अमेरिका-मेक्सिको सीमा के ऊपर से गुजरा।

यह भी पढ़े | चीन में चेंगदू वाणिज्य दूतावास से उतारा गया अमेरिका का झंडा.

इसके कारण से कुछ हिस्सों में 30 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा हुई और अभी और वर्षा होने की आशंका है।

सीमा पर रहने वाले समुदाय जिनकी स्वास्थ्य व्यवस्था पहले से ही कोविड-19 के मामलों के बोझ तले दबी हुई है, वे अब 2020 के अटलांटिक मौसम के पहले तूफान के प्रकोप से घिरे हैं।

यह भी पढ़े | दुनियाभर में रह रहे भारतीय देश को आत्म-निर्भर बनाने में कर सकते हैं मदद: सांसद श्रीपद नाइक.

टेक्सास के हिडाल्गो काउंटी के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. इवान मेलेंडेज अस्पताल में एक मरीज का इलाज कर रहे थे। तब उन्होंने और एक नर्स ने देखा कि पानी अस्पताल के भीतर घुस आया है।

यह पानी उस रोशनदान से बहकर आ रहा था जिसमें अस्पताल में वायरस का प्रसार रोकने के लिए एक पंखा लगाया गया था।

मध्यरात्रि में तूफान के बीच घर पहुंचने के बाद, मेलेंडेज टूटे हुए पेड़ों और बिजली गुल होने की वजह से रविवार सुबह अपने घर में फंस गए। मरीज को वेंटिलेटर पर कहां रखना है, यह बताने के लिए उन्हें फोन का इस्तेमाल करना पड़ा क्योंकि वह अस्पताल नहीं जा पा रहे थे।

रेड क्रॉस के टेक्सास खाड़ी तट चैप्टर के सीईओ हेनरी वेन डे पुटे ने कहा, “आप लोगों की आंखों में देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि वे हताश हैं।”

उन्होंने कहा कि संगठन शारीरिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए कम क्षमता के साथ और आश्रय स्थल खोलेगा। स्वयंसेवी और शरण मांगने वाले लोगों का तापमान जांचा जाएगा तथा प्रत्येक स्थान पर एक चिकित्सीय पेशेवर भेजा जाएगा।

पूरे टेक्सास में, होटलों, स्कूलों और जिमों में शिविर खोले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि लोगों को वायरस के डर के चलते मदद मांगने में देरी नहीं करनी चाहिए।

पुट्टे ने कहा, “हां, कोरोना वायरस के कारण खतरा है, लेकिन साथ ही बाढ़ के पानी से, बिजली नहीं होने से और दवा नहीं होने से भी है।”

अधिकारियों ने कहा कि मेक्सिको का सीमाई शहर रेनोसा में एक मातृत्व अस्पताल भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया और पानी बाहर निकालना पड़ा। कुछ मरीजों को ऊपर के तल पर भेजना पड़ा जबकि कुछ अन्य को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित करना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ