देश की खबरें | इंदौर में वरिष्ठ भाजपा नेता के घर हथियाबंद बदमाशों ने बोला हमला
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंदौर (मध्यप्रदेश), 16 नवंबर सनसनीखेज घटनाक्रम में करीब 40 हथियारबंद बदमाशों ने यहां वरिष्ठ भाजपा नेता गोपीकृष्ण नेमा के घर पर सोमवार शाम अचानक हमला बोलते हुए तोड़-फोड़ की।

मौके पर पहुंचे पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि ये बदमाश धन के लेन-देन के विवाद में अयाज गुड्डू नाम के व्यक्ति की तलाश में आए थे जो दीपावली के अवसर पर नेमा के जंगमपुरा स्थित घर उनसे मिलने आया था।

यह भी पढ़े | कोरोना के हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 443 नए मामले पाए गए, 8 की मौत: 16 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है।

नेमा, भाजपा की शहर इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि लाठी-डंडों, चाकुओं और तलवारों से लैस बदमाशों ने उनके घर के बाहर एक व्यक्ति से मारपीट कर उसे घायल कर दिया जिसे अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़े | BPCL Privatization: बीपीसीएल निजीकरण के लिए मिली 3-4 बोलियां, रिलायंस, अरामको, बीपी, टोटल जैसी कोई बड़ी कंपनी दौड़ में नहीं.

वरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया कि बदमाशों के हमले के वक्त उन्होंने अपने घर के दरवाजे तुरंत बंद कर दिए थे जिससे वारदात में उन्हें या उनके परिवार के किसी सदस्य को कोई चोट नहीं आई है।

नेमा ने बताया कि बदमाशों ने उनके घर के बरामदे में रखे गमलों, खिड़कियों और उनकी नेमप्लेट को नुकसान पहुंचाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)