खेल की खबरें | हैमिल्टन को ब्रिटिश ग्रां प्री में पोल पोजिशन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लुईस हैमिल्टन ने ब्रिटिश ग्रां प्री में एक नया ट्रैक रिकार्ड बनाया और शनिवार को रिकार्ड 91वीं बार पोल पोजिशन हासिल की ।

सिल्वरस्टोन, एक अगस्त लुईस हैमिल्टन ने ब्रिटिश ग्रां प्री में एक नया ट्रैक रिकार्ड बनाया और शनिवार को रिकार्ड 91वीं बार पोल पोजिशन हासिल की ।

अब उन्हें माइकल शूमाकर का 91 ग्रां प्री जीतने के फार्मूला वन रिकार्ड की बराबरी करने के लिये पांच और जीत की जरूरत है ।

यह भी पढ़े | Bakrid Mubarak 2020: रोहित शर्मा, बाबर आजम, कुमार संगकारा समेत दुनियाभर के क्रिकेटरों ने दी ईद की बधाई.

उन्होंने एक मिनट 24 . 303 सेकंड का समय निकाला । सिल्वरस्टोन सर्किट पर वह सात बार जीत दर्ज कर चुके हैं जो एक रिकार्ड है ।

मर्सीडीज के उनके साथी वालटेरी बोटास दूसरे और रेडबुल के मैक्स वेरस्टाप्पेन तीसरे स्थान पर रहे । फेरारी के चार्ल्स लेकलेर्क चौथे और लैंडो नौरिस पांचवें स्थान पर रहे ।

यह भी पढ़े | इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयान बॉथम हाउस ऑफ लॉडर्स में शामिल.

इससे पहले बोटास ने क्वालीफाइंग रेस से पहले हुए तीसरे अभ्यास सत्र में सबसे कम समय लिया।

फिनलैंड के इस चालक ने मर्सीडीज टीम के अपने साथी फार्मूला वन चैम्पियन हैमिल्टन से 0.14 सेकेंड कम समय लिया।

रेड बुल के ड्राइवर मैक्स वेरस्टाप्पेन तीसरे स्थान पर रहे तो वहीं रेसिंग प्वाइंट के लांस स्ट्रोल चौथे स्थान पर रहे थे ।

सर्जियो पेरेज की जगह रेसिंग प्वाइंट टीम से जुड़े अनुभवी निको हुल्केनबर्ग नौवें स्थान पर रहे थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\