जरुरी जानकारी | हलोल संयंत्र की क्षमता बढ़ा रही है जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर, फरवरी में घट सकता है उत्पादन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया अपने पूरी तरह इलेक्ट्रिक ‘क्रॉसओवर यूटिलिटी’ वाहन विंडसर की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन बढ़ाने और अपनी प्रीमियम खुदरा शृंखला एमजी सिलेक्ट के तहत बेचे जाने वाले नए उत्पादों की तैयारी के तहत हलोल संयंत्र में सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

नयी दिल्ली, 19 फरवरी जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया अपने पूरी तरह इलेक्ट्रिक ‘क्रॉसओवर यूटिलिटी’ वाहन विंडसर की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन बढ़ाने और अपनी प्रीमियम खुदरा शृंखला एमजी सिलेक्ट के तहत बेचे जाने वाले नए उत्पादों की तैयारी के तहत हलोल संयंत्र में सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसे हलोल संयंत्र में सुधार की वजह से इस महीने उसके उत्पादन में कमी आने की संभावना है। कंपनी विंडसर की 15,000 इकाइयों का उत्पादन कर चुकी है।

हलोल संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता एक लाख इकाई से अधिक है और 2027 तक इसे बढ़ाकर तीन लाख इकाई तक करने की योजना है।

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया अपने पोर्टफोलियो में विविधता ला रही है और 2025 की पहली छमाही में कंपनी के नए ‘एक्सेसिबल लक्जरी’ ब्रांड चैनल ‘एमजी सिलेक्ट’ के तहत पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहन ‘एमजी साइबरस्टर’ और इलेक्ट्रिक ‘लिमोसिन एमजी एम9’ को पेश किया जाएगा।

जनवरी में आयोजित ‘भारत मोबिलिटी वैश्विक प्रदर्शनी-2025’ में दो नए मॉडल पेश किए गए थे।

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के उप-प्रबंध निदेशक बीजू बालेंद्रन ने बयान में कहा, “विंडसर की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हम हलोल संयंत्र की क्षमता बढ़ा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, हम ‘एमजी सिलेक्ट’ के तहत नए उत्पादों के लिए तैयारी सुनिश्चित करने के लिए इस सुविधा में कुछ संशोधन कर रहे हैं। ये उत्पाद इस वर्ष की पहली छमाही में पेश किए जाने वाले हैं।”

उन्होंने कहा, “इसलिए, हम फरवरी माह के दौरान उत्पादन में कमी की आशंका जता रहे हैं, जिससे इस अवधि के दौरान हमारी थोक बिक्री पर अस्थायी रूप से असर पड़ सकता है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

\