खेल की खबरें | हालेंड के गोल से नॉर्वे ने नीदरलैंड को 1-1 से ड्रॉ पर रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओस्लो के उलेवाल स्टेडियम में 7000 दर्शकों की मौजूदगी में हालेंड ने 20वें मिनट में ही नॉर्वे को बढ़त दिला दी थी लेकिन नीदरलैंड के मिडफील्डर डेवी क्लासेन ने 36वें मिनट में स्कोर 1-1 कर दिया।

ओस्लो के उलेवाल स्टेडियम में 7000 दर्शकों की मौजूदगी में हालेंड ने 20वें मिनट में ही नॉर्वे को बढ़त दिला दी थी लेकिन नीदरलैंड के मिडफील्डर डेवी क्लासेन ने 36वें मिनट में स्कोर 1-1 कर दिया।

स्थानापन्न खिलाड़ी डेंजेल डमफ्राइज को मैच के अंतिम लम्हों में नीदरलैंड को जीत दिलाने का मौका मिला लेकिन वह चूक गए।

इस मुकाबले के साथ लुईस वान गाल ने नीदरलैंड की टीम के साथ कोच के रूप में अपना तीसरा कार्यकाल शुरू किया जबकि कप्तान वर्जिल वान डिक ने भी घुटने की गंभीर चोट के कारण महीनों तक बाहर रहने के बाद वापसी की।

इस्तांबुल में रिस्तो रादुनोविच ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में गोल दागकर ग्रुप जी में शीर्ष पर चल रहे तुर्की के खिलाफ 2-2 के ड्रॉ के साथ अपनी टीम मोनटेनेग्रो को एक अंक दिलाया। मोनटेनेग्रो की टीम एक समय 0-2 से पीछे थी लेकिन वापसी करने में सफल रही।

सेंगिज अंडर और यूसुफ याजिची ने तुर्की को बढ़त दिलाई लेकिन एडम मारुसिच और रादुनोविच ने मोनटेनेग्रो को हार से बचा लिया।

तुर्की चार मैचों के बाद ग्रुप जी में आठ अंक के साथ शीर्ष पर चल रहा है। नीदरलैंड की टीम सात अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। मोनटेनेग्रो और नॉर्वे के भी सात-सात अंक हैं लेकिन खराब गोल अंत के कारण वे क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड