जरुरी जानकारी | कोविड-19 के प्रकोप पर आईएलओ के सर्वेक्षण के मुताबिक आधे युवा अवसाद, चिंता का शिकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के एक सर्वेक्षण के मुताबिक कोविड-19 महामारी के प्रकोप के चलते दुनिया के आधे युवा अवसाद, चिंता के शिकार हैं, जबकि एक-तिहाई से अधिक भविष्य में अपने करियर को लेकर अनिश्चित हैं।

संयुक्त राष्ट्र, 12 अगस्त अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के एक सर्वेक्षण के मुताबिक कोविड-19 महामारी के प्रकोप के चलते दुनिया के आधे युवा अवसाद, चिंता के शिकार हैं, जबकि एक-तिहाई से अधिक भविष्य में अपने करियर को लेकर अनिश्चित हैं।

आईएलओ के ‘युवा और कोविड-19: नौकरियों, शिक्षा, अधिकारों और मानसिक कल्याण पर प्रभाव’ नामक सर्वेक्षण में पाया गया कि अगर तत्काल कदम नहीं उठाए गए तो युवाओं के ऊपर इस महामारी का गंभीर और लंबे समय तक चलते वाले प्रतिकूल प्रभावों का खतरा है। यह रिपोर्ट मंगलावर को जारी हुई।

यह भी पढ़े | UPSC NDA Admit Card 2020 Download: यूपीएससी एनडीए का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे upsc.gov.in या upsconline.nic.in से करें डाउनलोड.

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘कोविड-19 महामारी ने हमारे जीवन के हर पहलू को बाधित कर दिया है। संकट की शुरुआत से पहले भी, युवाओं के सामाजिक और आर्थिक एकीकरण को लेकर लगातार चुनौती थी और यदि अब तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, तो युवाओं के महामारी से गंभीर रूप से पीड़ित होने की आशंका है, जिसका असर लंबे समय तक रहेगा।’’

आईएलओ के इस सर्वेक्षण में 18 से 29 वर्ष तक उम्र वाले लोगों पर महामारी के कारण रोजगार, शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, अधिकारों और सामाजिक सक्रियता से संबंधित असर के बारे में पता लगाया गया।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out at COVID-19 care centre in Vijayawada: विजयवाड़ा में कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर में आग लगने से 7 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक, राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को देगी 50 लाख मुवाजा.

सर्वेक्षण के तहत 112 देशों के 12,000 से अधिक लोगों की प्रतिक्रियाएं ली गईं, जिसमें बड़ा हिस्सा इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले शिक्षित युवाओं का है।

सर्वेक्षण के तहत अनुमान जताया गया कि दुनिया भर में दो में एक (यानी 50 प्रतिशत) युवा चिंता या अवसाद का शिकार हैं, जबकि इनमें से 17 प्रतिशत शायद काफी अधिक प्रभावित हैं।

इसके मुताबिक महामारी के कारण सीखने और काम करने को लेकर गंभीर व्यवधान पैदा हुआ है, जिसके युवाओं की मानसिक स्थिति कमजोर हुई है।

सर्वेक्षण के मुताबिक 18 से 24 वर्ष की आयु वाले युवाओं की मानसिक स्थिति सबसे अधिक दबाव में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\