DC vs GT, IPL 2024 40th Match: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को दिया 225 रनों का लक्ष्य, ऋषभ पंत ने मचाया कोहराम, अंतिम 3 ओवर में बने 67 रन

अक्षर ने ऑफ स्पिनर शाहरूख खान का स्वागत छक्के के साथ किया और राशिद पर चौके के साथ 37 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. पंत और अक्षर ने 16वें ओवर में मोहित पर छक्के जड़े. अक्षर ने नूर के अगले ओवर लगातार दो छक्के मारे लेकिन अगली गेंद को लॉन्ग ऑन पर साई किशोर के हाथों में खेल गए. पंत ने मोहित पर छक्के के साथ 34 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.

ऋषभ पंत (Photo Credits: IPL/Twitter)

नयी दिल्ली: कप्तान ऋषभ पंत और अक्षर पटेल के अर्धशतक और दोनों के बीच चौथे विकेट की शतकीय साझेदारी से दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में बुधवार को यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ खराब शुरुआत से उबरते हुए चार विकेट पर 224 रन बनाए. पंत ने 43 गेंद में पांच चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन की तेजतर्रार पारी खेली जबकि अक्षर ने 43 गेंद में पांच चौकों और चार छक्कों से 66 रन बनाए.

दोनों ने चौथे विकेट के लिए उस समय 113 रन की साझेदारी की जब टीम 44 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में थी. पंत ने अंत में ट्रिस्टन स्टब्स (सात गेंद में नाबाद 26, तीन चौके, दो छक्के) के साथ सिर्फ 18 गेंद में 67 रन की अटूट साझेदारी की जिससे दिल्ली की टीम अंतिम पांच ओवर में 97 रन जोड़ने में सफल रही. DC vs GT, IPL 2024 40th Match Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 225 रनों का टारगेट, ऋषभ पंत और अक्षर पटेल ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर दिल्ली को बल्लेबाजी का न्योता दिया. पृथ्वी साव (11) और जेक फ्रेजर-मैकगर्क (23) ने अजमतुल्लाह उमरजई के पहले ओवर में चौके से खाता खोला. फ्रेजर-मैकगर्क हालांकि इसी ओवर में भाग्यशाली रहे जब गेंद को हवा में खेल बैठे लेकिन राशिद खान मिड विकेट पर कैच लपकने में नाकाम रहे. फ्रेजर-मैकगर्क ने संदीप वारियर और उमरजई पर छक्के मारे लेकिन फिर संदीप की गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर नूर अहमद को कैच दे बैठे.

नूर ने दो गेंद बाद पृथ्वी का भी शानदार कैच लपककर दिल्ली को दोहरा झटका दिया. थर्ड अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बावजूद यह फैसला विवादास्पद रहा. शाई होप भी पांच रन बनाने के बाद वारियर की गेंद को हवा में लहराकर थर्ड मैन पर राशिद के हाथों लपके गए. दिल्ली ने पावर प्ले में तीन विकेट गंवाकर 44 रन बनाए.

बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए अक्षर और पंत ने इसके बाद पारी को संवारा. अक्षर ने उमरजई पर चौके और राशिद खान पर छक्के के साथ तेवर दिखाए जबकि पंत ने भी राशिद पर चौका जड़ने के बाद नूर की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया. पंत और अक्षर ने 12वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया.

अक्षर ने ऑफ स्पिनर शाहरूख खान का स्वागत छक्के के साथ किया और राशिद पर चौके के साथ 37 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. पंत और अक्षर ने 16वें ओवर में मोहित पर छक्के जड़े. अक्षर ने नूर के अगले ओवर लगातार दो छक्के मारे लेकिन अगली गेंद को लॉन्ग ऑन पर साई किशोर के हाथों में खेल गए. पंत ने मोहित पर छक्के के साथ 34 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.

ट्रिस्टन स्टब्स ने 19वें ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर साई किशोर की लगातार गेंदों पर दो चौके और दो छक्के मारे. पंत ने मोहित के पारी के अंतिम ओवर में चार छक्कों और एक चौके से 31 रन जुटाए और टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया. वारियर टाइटंस के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने तीन ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए. मोहित ने चार ओवर में 73 रन लुटाए जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Pitch Report And Weather Update: कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\