देश की खबरें | एचएएल, बीईएल, इंडियन ऑर्डनेंस फैक्टरी 2020 के शीर्ष 100 वैश्चिक हथियार निर्माताओं में शामिल :सिपरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) और इंडियन ऑर्डनेंस फैक्टरी 2020 में शीर्ष 100 वैश्विक हथियार उत्पादक और सैन्य सेवा कंपनियों में शामिल थीं। यह बात स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) ने सोमवार को कही।

नयी दिल्ली, छह दिसंबर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) और इंडियन ऑर्डनेंस फैक्टरी 2020 में शीर्ष 100 वैश्विक हथियार उत्पादक और सैन्य सेवा कंपनियों में शामिल थीं। यह बात स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) ने सोमवार को कही।

उसने एक बयान में उल्लेख किया कि इनकी 2020 में 6.5 अरब अमेरिकी डॉलर की कुल हथियार बिक्री 2019 की तुलना में 1.7 प्रतिशत अधिक थी और शीर्ष 100 कंपनियों की कुल बिक्री का 1.2 प्रतिशत है।

सिपरी के बयान में कहा गया है कि एचएएल (42वां स्थान) और बीईएल (66वें स्थान) की हथियारों की बिक्री में क्रमश: 1.5 प्रतिशत और 4.0 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

इसके अनुसार, ‘‘इंडियन ऑर्डनेंस फैक्टरी (60वें स्थान पर) की हथियारों की बिक्री में मामूली (0.2 प्रतिशत की) वृद्धि हुई।’’

सिपरी के बयान में कहा गया है कि घरेलू खरीद ने भारतीय कंपनियों को महामारी के नकारात्मक आर्थिक परिणामों से बचाने में मदद की।

दुनिया की शीर्ष पांच हथियार निर्माता अमेरिकी कंपनियां हैं: लॉकहीड मार्टिन, रेथियॉन टेक्नोलॉजीज, बोइंग, नॉर्थ्रोप ग्रुम्मन और जनरल डायनेमिक्स।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के पत्रकार रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ