खेल की खबरें | आईपीएल में खेलने और परिस्थितियों से वाकिफ होने का फायदा मिला : विलियमसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने स्वीकार किया कि संयुक्त अरब अमीरात में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे चरण में खेलने से टी20 विश्व कप से पहले परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली।

दुबई, नौ नवंबर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने स्वीकार किया कि संयुक्त अरब अमीरात में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे चरण में खेलने से टी20 विश्व कप से पहले परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली।

न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा और विलियमसन ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि उन्हें शुरू में लगा था कि एशियाई टीमों को बहुत फायदा होगा लेकिन आईपीएल में खेलने से उन्हें अहसास हुआ कि यह अंतर अधिक नहीं है।

विलियमसन ने कहा, ‘‘आईपीएल और फ्रेंचाइजी टीमों के शिविरों से सभी देशों के खिलाड़ियों को यहां की परिस्थितियों को अच्छी तरह से समझने में मदद मिली।’’

विलियमसन ने कहा कि भाग्य ने भी उनकी टीम का साथ दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते थे कि कोई भी टीम किसी भी टीम को हरा सकती है और हमने पूरी प्रतियोगिता में ऐसा देखा। कुछ टीमों ने खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत की थी। मैच वाले दिन भाग्य ने भी हमारा साथ दिया।’’

न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा, ‘‘इसलिए हम खुद को भाग्यशाली महसूस करते हैं कि उस चरण से आगे बढ़ने में सफल रहे तथा हमने अच्छी क्रिकेट खेली और हम इसे जारी रखना चाहते हैं। ’’

विलियमसन ने तेज गेंदबाजी की जोड़ी ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की भी प्रशंसा की जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में न्यूजीलैंड की सफलता में अहम भूमिका निभायी।

उन्होंने कहा, ‘‘उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा। वे पिछले लंबे समय से सभी प्रारूपों में योगदान दे रहे हैं और भिन्न परिस्थितियों में खेलने के अनुभवी हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल