देश की खबरें | बिटकॉइन घोटाला मामले में हैकर पर केसीओसीए के तहत मामला दर्ज

बेंगलुरु, 25 मई बिटकॉइन घोटाले की जांच कर रहे विशेष जांच दल ने हैकर श्रीकृष्ण उर्फ ​​श्रीकी और रॉबिन खंडेलवाल पर कर्नाटक संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (केसीओसीए) के तहत मामला दर्ज किया है।

आठ मई को 32 करोड़ रुपये मूल्य के बिटकॉइन चुराने में श्रीकी की भूमिका पाए जाने के बाद तुमकुरु पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

तुमकुरु में 32 करोड़ रुपये मूल्य के बिटकॉइन का लेनदेन हुआ था।

आपराधिक जांच दल ने एक बयान में कहा कि चूंकि श्रीकी और खंडेलवाल ऐसे कई मामलों में शामिल थे इसलिए यह निर्णय किया गया है कि उन पर केसीओसीए की धारा-3 के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

बिटकॉइन घोटाला पिछले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकाल के दौरान 2021 में सामने आया था और तब विपक्ष में रही कांग्रेस ने सरकार पर इस घोटाले को छुपाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

मुख्य संदिग्ध श्रीकृष्ण रमेश उर्फ ​​श्रीकी पर राज्य सरकार की ई-खरीद साइट को हैक करने और 11.5 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हड़पने का आरोप है। इस मामले में क्रिप्टोकरेंसी चोरी, मादक पदार्थ तस्करी और साइबर धोखाधड़ी के भी आरोप लगाए गए हैं।

मुख्य संदिग्ध श्रीकी पर राज्य सरकार की ई-खरीद साइट को हैक करने और 11.5 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी करने का आरोप था। इस मामले में क्रिप्टोकरेंसी चोरी, मादक पदार्थ तस्करी और साइबर धोखाधड़ी के भी आरोप लगाए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)