देश की खबरें | जिम मालिक हत्याकांड : दिल्ली की अदालत ने गैंगस्टर की पत्नी को न्यायिक हिरासत में भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को कथित गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी को पिछले साल सितंबर में राजधानी के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में एक जिम मालिक की हत्या के मामले में दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

नयी दिल्ली, 27 फरवरी दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को कथित गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी को पिछले साल सितंबर में राजधानी के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में एक जिम मालिक की हत्या के मामले में दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुज कुमार सिंह ने पुलिस द्वारा दायर आवेदन पर जोया खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। आवेदन में कहा गया था कि उससे आगे हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता नहीं है।

इससे पहले पुलिस ने खान को उसकी हिरासत में भेजने का अनुरोध किया था ताकि ‘‘बड़ी साजिश का पता लगाया जा सके और मामले में उसकी भूमिका की पड़ताल की जा सके।’’

बाबा के अलावा, हत्या मामले में पुलिस को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगियों की संलिप्तता का संदेह है।

पुलिस ने कहा कि वह अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद करना चाहती है।

पीड़ित नादिर शाह का आपराधिक रिकॉर्ड था, जिसमें डकैती और हत्या के प्रयास के आरोप शामिल थे और वह ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 में एक जिम का सह-मालिक भी था।

जोया ने इससे पहले अदालत में कहा था, ‘‘ मेरा केवल इतना अपराध है कि मैं हाशिम बाबा की बीवी हूं। मैं उसके खिलाफ किसी भी मामले में शामिल नहीं हूं।’’

शाह का दुबई में भी कारोबार था। उसके पिता अफगानिस्तान से हैं और कई साल पहले दिल्ली चले आये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\