देश की खबरें | जाइकोवी-डी कीयोजना से कम समय में अधिक टीकाकरण में मदद मिलेगी: जाइडस लाइफसाइंसेस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जाइडस लाइफसाइंसेस ने मंगलवार को कहा कि जाइकोवी-डी की दो खुराक देने से कम समय में बड़ी आबादी को कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ टीका लगाने में मदद मिलेगी।
नयी दिल्ली, 26 अप्रैल जाइडस लाइफसाइंसेस ने मंगलवार को कहा कि जाइकोवी-डी की दो खुराक देने से कम समय में बड़ी आबादी को कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ टीका लगाने में मदद मिलेगी।
कंपनी के टीके जाइकोवी-डी को दो खुराक की योजना के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से आपात उपयोग की अनुमति मिल गयी है।
इस मंजूरी के साथ 12 साल और इससे अधिक उम्र के लोगों को 3 मिलीग्राम की दो खुराक के रूप में दवा दी जा सकती है। दोनों खुराक के बीच 28 दिन का अंतर रखा जा सकता है।
इस समय जाइकोवी-डी की 2 मिलीग्राम की तीन खुराक की अनुमति है जिसमें प्रत्येक खुराक के 28 दिन बाद अगली खुराक दी जाती है।
भारत ने 16 मार्च को 12 से 14 साल की आयु के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया था।
जाइडस लाइफसाइंसेस के प्रबंध निदेशक शर्विल पटेल ने दो खुराक की योजना के बारे में कहा कि इससे वायरस के खिलाफ प्रतिरक्षा को मजबूत करने के लिहाज से टीकाकरण के लिए जरूरी कुल समय घटाने में मदद मिलेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)