गुवाहाटी हवाईअड्डे के संचालन का जिम्मा अडाणी ग्रुप को सौंपा गया

गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के संचालन, प्रबंधन और विकास की जिम्मेदारी अडाणी ग्रुप को सौंप दी गयी है. शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी.

गौतम अडानी (Photo Credits: PTI)

गुवाहाटी, 8 अक्टूबर : गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के संचालन, प्रबंधन और विकास की जिम्मेदारी अडाणी ग्रुप को सौंप दी गयी है. शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी. एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि पूर्वोत्तर के सबसे प्रमुख हवाई अड्डे के विकास और आधुनिकीकरण की प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के हवाईअड्डा निदेशक रमेश कुमार ने मध्यरात्रि में आयोजित एक कार्यक्रम में नए हवाईअड्डा संचालक (अडाणी ग्रुप) के मुख्य हवाईअड्डा अधिकारी उत्पल बरुआ को गुवाहाटी हवाई अड्डे की एक प्रतीकात्मक कुंजी सौंपी.

भारत सरकार ने 2018 में गुवाहाटी हवाई अड्डे को उन छह हवाई अड्डों के समूह में शामिल किया था जिन्हें 50 वर्षों की अवधि के लिए संचालन, प्रबंधन और विकास (ओएमडी) की खातिर निजीकरण के लिए निर्धारित किया गया है. बाकी हवाई अड्डों में अहमदाबाद, लखनऊ, मेंगलूर, जयपुर और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं. अडाणी एंटरप्राइज लिमिटेड सभी छह हवाई अड्डों के लिए सफल बोलीदाता के रूप में उभरा. यह भी पढ़ें : Mumbai Drug Bust Case: NCB आर्यन खान और अन्य आरोपियों को आर्थर रोड जेल ले गई

इस के अनुरूप एएआई और अडाणी एंटरप्राइज लिमिटेड ने इस साल 19 जनवरी को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. बयान में कहा गया है कि शुक्रवार से नयी हवाईअड्डा संचालक अडाणी गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एजीआईएएल) हवाई अड्डे के संचालन, प्रबंधन और विकास की जिम्मेदारी संभाल लेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश