देश की खबरें | नवी मुंबई में पांच लाख मूल्य का गुटखा जब्त, दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने नवी मुंबई में एक घर से पांच लाख रुपये से अधिक मूल्य का गुटखा जब्त किया है और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 31 अगस्त पुलिस ने नवी मुंबई में एक घर से पांच लाख रुपये से अधिक मूल्य का गुटखा जब्त किया है और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नवी मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ निरोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने बृहस्पतिवार को तलोजा के पेंधर गांव में यह अभियान चलाया।

पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने अपने घर पर प्रतिबंधित गुटखा जमा किया हुआ है, सूचना के आधार पर एएनसी की टीम ने आवासीय परिसर में छापा मारा और 5,40,850 रुपये मूल्य का गुटखा जब्त किया।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उस घर पर रहने वाले सतीशसिंह नेपालसिंह ठाकुर (32) और जितेंद्रकुमार राजकुमार कामथ (21) को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 123 (अपराध करने की नीयत से जहर आदि के माध्यम से चोट पहुंचाना), 223 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा), 274 (बिक्री के लिए खाद्य या पेय पदार्थ में मिलावट) और 275 (हानिकारक खाद्य या पेय पदार्थ की बिक्री) तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के नियमों के तहत दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण महाराष्ट्र में गुटखा और कुछ अन्य तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट