देश की खबरें | गुरुग्राम : व्यक्ति ने झगड़े के बाद दोस्त की हत्या की, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम के पालम विहार इलाके में एक व्यक्ति ने अपने 32 वर्षीय दोस्त की क्रिकेट बैट से हमला कर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, नौ जुलाई गुरुग्राम के पालम विहार इलाके में एक व्यक्ति ने अपने 32 वर्षीय दोस्त की क्रिकेट बैट से हमला कर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान फतेहाबाद जिले के रहने वाले भूप सिंह के रूप में हुई है।

सिंह के भाई द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, घटना सोमवार रात को उस समय हुई जब सिंह और उसका दोस्त अनीश (24) पास के एक घर में साथ बैठकर शराब पी रहे थे।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी ने कुछ शोर सुना और उसके बाद वे मकान पर पहुंचे तो देखा कि सिंह फर्श पर पड़ा हुआ था और अनीश के हाथ में क्रिकेट बैट था।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सिंह को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिंह के भाई की शिकायत के आधार पर बजघेरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार सुबह अनीश को गिरफ्तार कर लिया गया।

सिंह की हत्या में इस्तेमाल किया गया बैट भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अनीश और सिंह के बीच बहस हुई थी।

उन्होंने बताया कि दोनों कुछ अन्य दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे। अधिकारी ने बताया कि बहस झड़प में बदल गई और अनीश ने सिंह के सिर पर क्रिकेट बैट से वार किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़? बहन प्रियंका ने पूर्व स्टाफ से मनी ट्रांसफर को लेकर किए तीखे सवाल, वीडियो वायरल

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Date And Time: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला सेमीफाइनल मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी