देश की खबरें | गुरुग्राम: पुलिसकर्मी बनकर आए व्यक्ति महिला को नकली गहने थमाकर असली आभूषण ले उड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर चार में पुलिसकर्मी बनकर आए दो व्यक्ति एक महिला को नकली आभूषण थमाकर असली गहने लेकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, 27 नवंबर हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर चार में पुलिसकर्मी बनकर आए दो व्यक्ति एक महिला को नकली आभूषण थमाकर असली गहने लेकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शांति नगर कॉलोनी की निवासी सुनीता यादव की तरफ से मिली शिकायत के अनुसार, यह घटना रविवार दोपहर उस वक्त हुई जब महिला एक कार्यक्रम के लिए वैश्य धर्मशाला जा रही थी।

महिला ने कहा कि इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति उसके पास आए और कहा कि सार्वजनिक स्थान पर सोने के आभूषण पहनना सुरक्षित नहीं है, इसके बाद उन लोगों ने एक कागज देकर कहा कि ये गहने उतारकर इसमें रख लो।

पुलिस के अनुसार महिला ने शिकायत में कहा, “मैंने अपना मंगलसूत्र और सोने के दो कंगन उन्हें दे दिए और उन्होंने एक कागज में लपेटकर आभूषण मुझे लौटा दिए। कुछ देर बाद मुझे पता चला कि कागज में लिपटे गहने नकली हैं।”

महिला की शिकायत पर पुलिस ने फर्जी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सेक्टर-नौ थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 379 (चोरी) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वे (पुलिसकर्मी) इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\