देश की खबरें | गुरप्रीत और 29 अन्य ऑनलाइन गोलकीपिंग कोर्स में भाग लेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अर्जुन पुरस्कार विजेता और अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के वर्ष के खिलाड़ी गुरप्रीत सिंह संधू शुक्रवार से शुरू होने वाले पहले ऑनलाइन गोलकीपिंग कोर्स में भाग लेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 सितंबर अर्जुन पुरस्कार विजेता और अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के वर्ष के खिलाड़ी गुरप्रीत सिंह संधू शुक्रवार से शुरू होने वाले पहले ऑनलाइन गोलकीपिंग कोर्स में भाग लेंगे।

संधू इस तीन दिवसीय कोर्स में 29 अन्य उम्मीद्वारों के साथ भाग लेंगे। इसके लिये लगभग 200 आवेदन आये थे जिनमें से इन उम्मीद्वारों को चुना गया।

यह भी पढ़े | Ayodhya Ram Mandir Construction: नेपाल ने अयोध्यापुरी धाम के लिए 40 एकड़ जमीन की आवंटित.

गुरप्रीत ने एआईएफएफ वेबसाइट से कहा, ‘‘मैं ऑनलाइन गोलकीपिंग कोचिंग सार्टिफिकेट कोर्स में हिस्सा लेने को लेकर उत्साहित हूं। यह मेरा पहला कोचिंग प्रमाणपत्र होगा और मैं सम्मानित प्रशिक्षकों से सीखने के लिये उत्सुक हूं। ’’

इस कोर्स को एएफसी गोलकीपिंग लेवल वन कोर्स के साथ साथ एएफसी-एआईएफएफ सी प्रमाणपत्र के लिये आधार माना जाता है।

यह भी पढ़े | Ujjwala Yojana Last Date: प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का आज आखिरी दिन, अभी ऐसे उठाये मुफ्त गैस कनेक्शन का फायदा.

दिनेश नायर और गुम्पे रीमे इसके प्रशिक्षक होंगे। रजत गुहा, रघुवीर खानोलकर और प्रद्युम रेड्डी उनकी सहायता करेंगे।

इसके अलावा 12 से 16 अक्टूबर के बीच ऑनलाइन स्कॉउटिंग कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। इसके लिये पंजीकरण रविवार से शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\