Rahmanullah Gurbaz Breach ICC Code of Conduct: आईसीसी की आचार संहिता तोड़ने पर रहमानुल्लाह गुरबाज को लगाई फटकार, जानें क्या हैं पुरा मामला

अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप मैच में आईसीसी की आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने के लिये फटकार लगाई गई है ।

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (Photo Credits: Twitter)

ENG vs AFG CWC 2023: नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप मैच में आईसीसी की आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने के लिये फटकार लगाई गई है. गुरबाज ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2 . 2 का उल्लंघन किया जो क्रिकेट उपकरण, जर्सी, मैदानी उपकरण या फिटिंग्स को नुकसान पहुंचाने के संबंध में है. यह भी पढ़ें: मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज़ को लगाया फटकार, बाउंड्री की रस्सी पर बल्ला पटकने का आरोप

इसके साथ ही गुरबाज के अनुशासन रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया क्योंकि यह 24 महीने में उनका पहला अपराध है. यह घटना अफगानिस्तान की पारी के 19वें ओवर की है जब गुरबाज ने आउट होने के बाद अपना बल्ला सीमा रेखा और एक कुर्सी पर दे मारा था.

गुरबाज ने अपना अपराध और आईसीसी एलीट पेनल के मैच रैफरी जैफ क्रो द्वारा सुनाई गई सजा स्वीकार कर ली तो औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. अफगानिस्तान ने उस मैच में इंग्लैंड को 69 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ireland vs Afghanistan, 4th ODI Match Scorecard: बेलफास्ट में अफगानिस्तान ने आयरलैंड के सामने रखा 344 रनों का टारगेट, इब्राहीम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs PAK Test Series Live Streaming In India: इंग्लैंड में फिर हारने पहुंची पाकिस्तान टीम! भारतीय फैंस इस चैनल पर देख सकेंगे इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के मुकाबले

ICC WTC 2025-27 Final Scenario: शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया कैसे करेगी फाइनल के लिए क्वालिफाई? जानें पूरा समीकरण

Ireland vs Afghanistan, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: बेलफास्ट में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड