रोहित को पीछे छोड़कर गुप्टिल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल यहां स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले मैच के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने.

रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter/ICC)

एडिनबर्ग, 28 जुलाई : न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल यहां स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले मैच के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. पैंतीस वर्षीय गुप्टिल ने 31 गेंदों पर 40 रन बनाए और इस दौरान रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया. गुप्टिल के सलामी जोड़ीदार फिन एलन ने भी अपना पहला टी20 शतक जमाया. उन्होंने 56 गेंदों पर 101 रन बनाए जिससे पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 225 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

इसके जवाब में स्कॉटलैंड की टीम आठ विकेट पर 157 रन ही बना पाई. न्यूजीलैंड की तरफ से ईश सोढ़ी ने 28 रन देकर चार और माइकल सेंटनर ने 23 रन देकर दो विकेट लिए. अपनी पारी के दौरान गुप्टिल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी रन संख्या 3399 पहुंचाई और रोहित शर्मा की 3389 रन की संख्या को पीछे छोड़ा. यह भी पढ़ें : Eng vs SA 1st T20 Result: Moeen Ali ने धो डाला, 18 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, इंग्लैंड ने जीता पहला मैच

इनके बाद भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (3308 रन), आयरलैंड के वनडे कप्तान पाल स्टर्लिंग (2894 रन) और आस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच (2855 रन) का नंबर आता है. कोहली 2021 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे.

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ, 3rd ODI 2026 Live Score Update: चटगांव में बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

BAN vs NZ, 3rd ODI 2026 Pitch And Weather Report: चटगांव में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

BAN vs NZ, 3rd ODI 2026 Match Live Streaming: आज बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

New Zealand vs Bangladesh, 1st ODI Match 2026 Scorecard: पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के सामने रखा 248 रनों का लक्ष्य, हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड