विदेश की खबरें | नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने की एक छात्र की हत्या, करीब 40 लोगों का किया अपहरण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्थानीय रिपोर्ट में बताया गया है कि बंदूकधारियों ने कागारा में ‘गवर्नमेंट साइंस कॉलेज’ में बुधवार तड़के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी और करीब 26 छात्रों और 16 कर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का अपहरण कर लिया। प्राधिकारी अपहृत लोगों की सटीक संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

स्थानीय रिपोर्ट में बताया गया है कि बंदूकधारियों ने कागारा में ‘गवर्नमेंट साइंस कॉलेज’ में बुधवार तड़के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी और करीब 26 छात्रों और 16 कर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का अपहरण कर लिया। प्राधिकारी अपहृत लोगों की सटीक संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

स्कूल के एक छात्र अवल अब्दुलरहमान ने बताया कि बंदूकधारियों ने भागने की कोशिश कर रहे एक छात्र के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

स्कूल के एक अध्यापक अलियू इसाह ने बताया कि बंदूकधारी सेना की वर्दी पहनकर देर रात करीब डेढ़ बजे स्कूल परिसर में घुसे और उन्होंने उससे कहा कि वह उन्हें उस स्थान पर ले जाए, जहां छात्र सो रहे हैं। इसके बाद उन्होंने वहां अध्यापक और कुछ छात्रों को बांध दिया।

उसने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे आगे किया, ताकि मैं उन्हें छात्रावास तक ले जाऊं... उन्होंने छात्रों से कहा कि वे चिंता नहीं करें, क्योंकि वे सैन्यकर्मी हैं।’’

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने सेना की वर्दी पहन रखी थी और एक बदमाश ने काला कोट पहन रखा था।

अध्यापक ने कहा, ‘‘उन्होंने सभी छात्रों को बाहर एकत्र किया, लेकिन कुछ छात्र झाड़ियों में भाग गए। मैं सोच रहा था कि मैं बच नहीं पाऊंगा, लेकिन भगवान ने मुझे भागने का रास्ता दिखाया। मैं छात्रों के साथ फुटबाल के मैदान की ओर भागा और उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं।’’

नाइजर राज्य के गवर्नर अबुबकर सानी बेल्लो ने हमले के मद्देनजर राज्य के स्कूलों को बंद कर दिया है और देश के राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी से सुरक्षा कड़ी करने में सहयोग की अपील की है।

इस घटना के करीब दो महीने पहले बंदूकधारियों ने कास्तिना राज्य के एक स्कूल से 300 से अधिक छात्रों का अपहरण किया था। छात्रों को बाद में छोड़ कर दिया गया था।

इस हमले से तीन दिन पहले बंदूकधारियों ने नाइजर राज्य परिवहन प्राधिकरण की एक बस का अपहरण किया था और कम से कम 21 यात्रियों का अपहरण कर लिया था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\