देश की खबरें | गैंगवार में चली गोली, चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के चुरू जिले के हमीरवार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गैंगवार के चलते दो पक्षों में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

जयपुर, पांच फरवरी राजस्थान के चुरू जिले के हमीरवार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गैंगवार के चलते दो पक्षों में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

चुरू के पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि प्रदीप स्वामी और संपत नेहरा गिरोह के बीच आपसी रंजिश में यह गोली चली। उनके अनुसार संपत नेहरा गिरोह के लोगों द्वारा की गई गोलीबारी में प्रदीप स्वामी और उसके पास बैठे दो ग्रामीणों की मौत हो गई जबकि नेहरा गिरोह के एक व्यक्ति की मौत भी इसमें हुई है हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उसकी मौत किसकी गोली लगने से हुई।

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। फिलहाल इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और आरोपियों की तलाश की लिये पुलिस की टीमें बनाकर भेजी गई है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार संपत नेहरा पंजाब की जेल में बंद है। नेहरा और प्रदीप स्वामी दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में मामलेंदर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं राजस्थान के पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर के निर्देश पर उप महानिरीक्षक रणधीर सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह सहित चार अधिकारियों की टीम को घटनास्थल के लिये भेजा गया है।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG W vs SL W, ICC T20 World Cup 2026 1st Match Preview: महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में भिड़ेंगी इंग्लैंड और श्रीलंका, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

IND vs AFG 1st ODI Match Likely XI: प्रिंस यादव को मिल सकता है डेब्यू का मौका, कोहली-हार्दिक के बिना ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

ENG W vs SL W, ICC T20 World Cup 2026 1st Match Birmingham Weather Update: बर्मिंघम में बादल बनेंगे बाधा या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

ENG W vs SL W, ICC T20 World Cup 2026 1st Match Live Streaming In India: आज महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में भिड़ेंगी इंग्लैंड और श्रीलंका, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त