खेल की खबरें | सुगिरोव को पछाड़ कर गुकेश तालिका में शीर्ष पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ग्रैंडमास्टर (जीएम) डी गुकेश ने मंगलवार को यहां चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स शतरंज चैंपियनशिप के पांचवें दौर में सेनन सुगिरोव को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

चेन्नई, 19 दिसंबर भारतीय ग्रैंडमास्टर (जीएम) डी गुकेश ने मंगलवार को यहां चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स शतरंज चैंपियनशिप के पांचवें दौर में सेनन सुगिरोव को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

इस जीत के बाद गुकेश के नाम 3.5 अंक हो गये है और वह तालिका में एकल तौर पर शीर्ष पर पहुंच गये है।

इस 17 साल के खिलाड़ी ने काले मोहरों से 40 चाल में जीत दर्ज करने के साथ अगले साल के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के क्वालीफिकेशन की अपनी उम्मीदों को मजबूत किया।

  गुकेश ने टूर्नामेंट की शुरुआत में लगातार तीन मुकाबले ड्रॉ खेले थे।

चौथे दौर के बाद तालिका में शीर्ष पर रहे पी. हरिकृष्णा ने पांचवें दौर में ईरान के जीएम परहम माघसूदलू के साथ ड्रॉ खेला। वह तीन अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर खिसक गए।

यूक्रेन के जीएम पावेल एल्जानोव भी सर्बिया के जीएम एलेक्जेंडर प्रेडके को पछाड़कर तीन अंक तक पहुंच गए।

भारतीय जीएम अर्जुन एरीगैसी अमेरिका के जीएम लेवोन अरोनियन के खिलाफ ड्रॉ मुकाबले के बाद 2.5 अंक के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Mega Block On 4 October: मुंबई लोकल से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर. 4 अक्टूबर को मेगा ब्लॉक, सेंट्रल, हार्बर, ट्रांस-हार्बर और वेस्टर्न लाइन की सेवाएं रहेंगी प्रभावित

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में देरी से लेवल-7 कर्मचारियों को ₹3.32 लाख तक का नुकसान! HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर पड़ सकता है बड़ा असर

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड