देश की खबरें | गुजरातः हाथरस घटना के खिलाफ प्रदर्शन से पहले कांग्रेस नेता हिरासत में
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, सात अक्टूबर गुजरात कांग्रेस के प्रमुख अमित चावड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल और पार्टी के कई कार्यकर्तओं को हाथरस घटना को लेकर होने वाली रैली से पहले हिरासत में ले लिया गया। यह रैली उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथित रुप से सामूहिक बलात्कार और हत्या की पीड़िता के लिए न्याय मागंने के खातिर की जा रही थी।

पुलिस उपायुक्त रविंदर पटेल ने बताया कि शहर की कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर, पुलिस ने कांग्रेस को "प्रतिकार रैली" की इजाजत नहीं दी है।

यह भी पढ़े | Unlock 5 in Delhi: केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब सभी साप्ताहिक बाजार खुल सकेंगे, 15 अक्टूबर से सिनेमा घरों को भी खोलने की दी इजाजत.

अधिकारी ने बताया, " मौजूदा कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए यह किसी के लिए भी उचित नहीं है कि वे एक स्थान पर बड़ी संख्या में इकट्ठा हों।"

अधिकारियों ने बताया कि चावड़ा, विधायक नौशाद सोलंकी और प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी को आश्रम रोड पर पार्टी मुख्यालय के पास से हिरासत में लिया गया जबकि हार्दिक पटेल को गांधीनगर पुलिस ने उनके घर से हिरासत में लिया।

यह भी पढ़े | Gorakhpur Zoo: गोरखपुर चिड़ियाघर में रहेगी ओडीओपी प्रोडक्ट बेचने वाली दुकानें, इस साल के अंत तक पूरा हो सकता है CM योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट.

रैली की शुरुआत कांग्रेस मुख्यालय के पास कोचराब आश्रम से होनी थी और यह साबरमति आश्रम पर खत्म होती।

हिरासत में लिए जाने से कुछ क्षण पहले चावड़ा ने कहा, " बलात्कार के लिए जिम्मेदार गुंडों पर कार्रवाई करने के बजाय, भाजपा सरकार और उसकी पुलिस हमें हिरासत में ले रही है। यह एक गैर राजनीतिक रैली थी जो महिलाओं के खिलाफ अपराध के विरुद्ध आवाज उठाने और हाथरस की पीड़िता के लिए न्याय मांगने के लिए थी।"

हाथरस में 14 सितंबर को चार व्यक्तियों ने 19 वर्षीय युवती से कथित रुप से बलात्कार किया था और 29 सितंबर को उसकी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)