खेल की खबरें | गुजराती ने कोलार्स को हराया, वैशाली संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज के तीसरे दौर में अपनी तकनीकी प्रतिभा दिखाते हुए जर्मनी के दिमित्रीज कोलार्स को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। यह प्रतियोगिता विश्व चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा है।
आइल ऑफ मैन (ब्रिटेन), 28 अक्टूबर ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज के तीसरे दौर में अपनी तकनीकी प्रतिभा दिखाते हुए जर्मनी के दिमित्रीज कोलार्स को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। यह प्रतियोगिता विश्व चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा है।
शुरुआती दौर में शिकस्त का सामना करने वाले गुजराती ने दूसरे राउंड में हमवतन अभिजीत गुप्ता को काले मोहरों से हराया था। उन्होंने एक बार फिर से काले मोहरों से खेलते हुए कोलार्स पर आत्मविश्वास बढ़ाने वाली जीत दर्ज की।
महिलाओं की स्पर्धा में आर वैशाली ने लेया गैरीफुलिना के खिलाफ रणनीति का शानदार प्रदर्शन किया करते हुए हराया। पहले तीन दौर के बाद वैशाली के नाम 2.5 अंक है। वह चीन की तान झांग्ये और यूक्रेन की अन्ना मुजीचुक के बाद तीसरे स्थान पर हैं।
ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी एलेक्सी सराना के साथ ड्रॉ खेलने के बाद तालिका में संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने हुए है।
रूस के सराना अब सर्बिया का प्रतिनिधित्व करते हैं। एरिगैसी ने सराना पर पकड़ बना ली थी लेकिन इस खिलाड़ी ने अच्छी वापसी करते हुए भारतीय को ड्रॉ करने पर मजबूर किया।
एसएल नारायणन और अरविंद चिदंबरम ने क्रमश: इंग्लैंड के निकिता विटुइगोव और ईरान के अमीन तबताबेई के साथ मुकाबले को बराबरी पर खत्म किया। आर्यन चोपड़ा को दूसरी वरीयता प्राप्त हिकारू नाकामुरा की मुश्किल चुनौती मिली । वह तीसरे दौर में हार का सामना करने वाले इकलौते भारतीय है।
अन्य भारतीयों में डी गुकेश को स्पेन के एलोन पिचोट ने ड्रॉ पर रोका, जबकि आर प्रज्ञानानंदा को हमवतन रौनक साधवानी के खिलाफ बराबरी का मुकाबला खेलना पड़ा।
महिलाओं के वर्ग में तीसरे दौर में वैशाली जीत दर्ज करने वाली इकलौती खिलाड़ी रही।
ग्रैंडमास्टर डी हरिका और बी सविता ने अपने मुकाबले ड्रॉ खेले जबकि तानिया सचदेव और दिव्या देशमुख को हार का सामना करना पड़ा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)