Gujarat Shocker: घर में फंदे से लटका मिला युवक, ‘सुसाइड नोट’ में लिखा कांग्रेस विधायक का नाम

गुजरात के जूनागढ़ जिले के चोरवाड गांव में 28 वर्षीय एक युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस को आशंका है कि उसने आत्महत्या की है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

जूनागढ़, 29 अक्टूबर : गुजरात के जूनागढ़ जिले के चोरवाड गांव में 28 वर्षीय एक युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस को आशंका है कि उसने आत्महत्या की है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि मृतक के पास से मिले कथित सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह यह कठोर कदम अपने ससुराल वालों और एक कांग्रेस विधायक की वजह से उठा रहा है.

पुलिस निरीक्षक के.एम.गढ़वी ने बताया कि नितिन परमार का शव शनिवार-रविवार की दरमियानी रात उसके घर में छत से लटका मिला. उन्होंने कहा, ‘‘प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या का लगता है। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम से चलेगा जिसका इंतजार है. सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच की जा रही है.’’ गढ़वी ने बताया कि पुलिस को परमार से कथित सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपने ससुर, सास और विधायक विमल चूडासामा सहित तीन लोगों के नाम लिखे हैं.

चूडासामा ने स्वीकार किया कि परमार उनका रिश्तेदार है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह हत्या का मामला लगता है लेकिन उन्हें बदनाम करने के लिए इसे आत्महत्या दिखाया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘जिस व्यक्ति ने मेरा नाम सुसाइड नोट में लिखा है, उससे दो साल से बात नहीं हुई है. वह मेरे रिश्तेदार का बेटा है. उसके शरीर पर चोट के निशान को देख उसके परिवार का मानना है कि उसकी हत्या की गई है. मेरा मानना है कि सुसाइड नोट मेरे खिलाफ साजिश है. पत्र उसके द्वारा नहीं लिखा गया है. यह मेरे प्रतिद्वंद्वियों की मुझे बदनाम करने की साजिश है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू