Gujarat Flu H3N2: फ्लू के कारण महिला की मौत, ‘एच3एन2’ की आशंका के बीच रिपोर्ट का इंतजार

गुजरात के वडोदरा शहर में एक सरकारी अस्पताल में फ्लू जैसे लक्षणों के कारण 58 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई । एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

H3N2 Influenza (Photo Credit : Twitter)

वडोदरा, 14 मार्च : गुजरात के वडोदरा शहर में एक सरकारी अस्पताल में फ्लू जैसे लक्षणों के कारण 58 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई . एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. यह पूछे जाने पर कि क्या महिला की मौत का कारण ‘एच3एन2’ वायरस (H3N2' virus) है, अधिकारी ने कहा कि नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और एक समीक्षा समिति महिला की मौत के सही कारणों की पुष्टि करेगी.

एसएसजी अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (आरएमओ) डी के हेलया के मुताबिक महिला को 11 मार्च को एक निजी अस्पताल से सर सयाजीराव जनरल (एसएसजी) अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था, जिसके बाद 13 मार्च को उसकी मौत हो गई . यह भी पढ़ें : H3N2 Cases With Swine Flu: स्वाइन फ्लू के साथ बढ़ रहे हैं एच3एन2 के मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

आरएमओ डी के हेलया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमने महिला के सभी नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं. समीक्षा समिति महिला की मौत के कारणों का पता लगाएगी.’’ मृतक महिला वडोदरा के फतेहगंज इलाके की रहने वाली थी. गुजरात में ‘इन्फ्लूएंजा ए’ के उप स्वरूप ‘एच3एन2’ के अब तक तीन मामलों की पुष्टि हो चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match MA Chidambaram Stadium Pitch Report: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान, महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Gujarat Local Body Elections 2026: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, कड़े सुरक्षा इंतज़ामों के बीच डाले जा रहे हैं वोट; VIDEOS

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी