देश की खबरें | गुजरात: राजकोट में चोरी के संदेह में बंगाल के दो कारीगरों की पीटकर हत्या, 9 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के राजकोट शहर में चांदी के आभूषण बनाने वाली एक इकाई में चोरी के संदेह में पश्चिम बंगाल के दो कारीगरों की कथित रूप से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

राजकोट, 15 अक्टूबर गुजरात के राजकोट शहर में चांदी के आभूषण बनाने वाली एक इकाई में चोरी के संदेह में पश्चिम बंगाल के दो कारीगरों की कथित रूप से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को अपराध के संबंध में फैक्टरी के मालिक और आठ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया तथा मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

थोराला थाने के अधिकारी ने बताया कि (मृतक) राहुल शेख और सुमन शेख राजकोट में चांदी के आभूषण बनाने वाली इकाई एमबीएस ऑर्नामेंट्स में काम करते थे।

उन्होंने बताया कि फैक्टरी के मालिक सागर सवलिया, फैक्टरी के प्रबंधकों, सुरक्षा गार्ड, दो ठेकेदारों और कुछ अन्य लोगों को हत्या, अपहरण, बंधक बनाकर रखने और दंगा करने के लिए भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात की है।

पुलिस ने बताया, प्राथमिकी के मुताबिक दोनों व्यक्तियों (राहुल और सुमन) पर फैक्टरी से चांदी चुराने का संदेह था, जिन्हें फैक्टरी के कार्यालय ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, फैक्टरी कार्यालय में आरोपियों ने दोनों को प्लास्टिक की पाइप और डंडों से पीटा।

पुलिस के मुताबिक, दोनों व्यक्तियों को एक कमरे में बंद कर दिया गया, जहां उन्हें सुबह मृत पाया गया। पुलिस ने बताया कि कुछ आरोपियों ने सबूतों को मिटाने के मकसद से परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कथित रूप से नष्ट कर दी।

पुलिस ने बताया कि राहुल को उसके जूते में 100 ग्राम चांदी छिपाकर ले जाते हुए कथित रूप से पकड़ा गया था।

पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा गार्ड पीड़ित को प्रबंधक के पास ले गया, जिसने कारीगरों को काम पर रखवाने वाले दो ठेकेदारों को फैक्टरी बुलाया और ठेकेदारों से उसके (राहुल के) पास से तीन किलोग्राम चांदी बरामद करने को कहा।

पुलिस ने बताया कि ठेकेदारों ने राहुल की पिटाई की और उसने सुमन को चांदी देने की बात कथित रूप से कबूल ली। पुलिस के मुताबिक, दूसरे पीड़ित को अगवा कर फैक्टरी लाया गया और उसकी भी बुरी तरह से पिटाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ितों को पीटने के बाद आरोपियों ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया, जहां शुक्रवार सुबह सुरक्षा गार्ड ने उन्हें मृत पाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान