देश की खबरें | गुजरात के रुझान भाजपा को सभी वर्गों का समर्थन दिखाते हैं : मुख्यमंत्री
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गांधीनगर, 10 नवंबर गुजरात में सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना रुझान में भाजपा की बढ़त के साथ मंगलवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया और यहां अपने मुख्यालय में पटाखे चलाए।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने संवाददाताओं से कहा कि इन उपचुनावों में भाजपा का प्रदर्शन स्थानीय निकायों के आगामी चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव के पहले का एक ट्रेलर है ।

यह भी पढ़े | Bihar Election Results 2020: चुनाव परिणाम से उत्साहित बीजेपी में अपना CM बनाने की उठने लगी मांग, बीजेपी SC मोर्चा के अध्यक्ष अजीत चौधरी ने कहा- उनके पार्टी का हो मुख्यमंत्री.

विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जैसे जैसे आगे बढ़ती गयी भाजपा सभी आठों सीटों पर आगे निकल गयी और कांग्रेस पिछड़ गयी।

मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल पार्टी मुख्यालय ‘कमलम’ पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया और पार्टी के झंडे लहराए । महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रतीक चिन्ह कमल के छोटे-छोटे कटआउट लेकर गरबा नृत्य किया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020: नीतीश कुमार की सत्ता विरोधी लहर और 10 लाख नौकरी के वादे के बाद भी क्यों लगा तेजस्वी यादव को झटका.

रूपाणी ने कहा कि मतदाताओं ने गुजरात, बिहार, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के ‘‘नकारात्मक प्रचार और गतिविधियों’’ को खारिज कर दिया है ।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आज चाहे बिहार हो, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश या गुजरात, भाजपा पूरे देश में विजेता बनकर उभरी है। यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा किए गए काम तथा भाजपा को लोगों के समर्थन का परिणाम है।’’

रूपाणी ने कहा, ‘‘हर जगह भाजपा को कांग्रेस से ज्यादा वोट मिले हैं। मैंने पहले भी कहा था कि यह चुनाव कांग्रेस के लिए ताबूत में आखिरी कील की तरह होगा। ’’

पाटिल ने कहा कि भाजपा और उसके कार्यकर्ता सभी आठ सीटों पर जीत के प्रति पहले से आश्वस्त थे।

नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक भाजपा गुजरात में पांच सीटों पर आगे चल रही है और तीन सीटें जीत चुकी है। अबडासा, मोरबी, करजण सीटों पर भाजपा को जीत मिल गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)