IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने हमें दिखाया कि उस विकेट पर कैसे गेंदबाजी करनी है; ट्रेंट बोल्ट

मुंबई इंडियन्स के सीनियर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम की काली मिट्टी की पिच का अच्छी तरह इस्तेमाल किया और गेंद की गति को कम करके मुंबई के बल्लेबाजों को सफलतापूर्वक बांधे रखा. मेजबान टाइटंस ने शनिवार को आईपीएल मैच में आठ विकेट पर 196 रन बनाने के बाद मुंबई इंडियन्स को 36 रन से हराया.

Gujarat Titans

अहमदाबाद, 30 मार्च : मुंबई इंडियन्स के सीनियर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम की काली मिट्टी की पिच का अच्छी तरह इस्तेमाल किया और गेंद की गति को कम करके मुंबई के बल्लेबाजों को सफलतापूर्वक बांधे रखा. मेजबान टाइटंस ने शनिवार को आईपीएल मैच में आठ विकेट पर 196 रन बनाने के बाद मुंबई इंडियन्स को 36 रन से हराया. बोल्ट ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘विरोधी टीम की अच्छी रणनीति. अगर आपके पास ऐसा करने के लिए विकल्प हैं तो यह समझदारी भरा है लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम इसे बहाने के तौर पर इस्तेमाल करेंगे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो पूरे देश में हर तरह के विकेट पर खेल चुके हैं. इसलिए ईमानदारी से कहूं तो आज रात प्रदर्शन अच्छा नहीं था, मुझे लगा कि उन्होंने (टाइटंस) अच्छा स्कोर बनाया और उन्होंने हमें दिखाया कि उस विकेट पर कैसे गेंदबाजी करनी है. इसलिए उन्हें पूरा श्रेय जाता है.’’ मैच के लिए लाल मिट्टी की बजाय काली मिट्टी की पिच इस्तेमाल की गई लेकिन न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज ने इसे बहाने के तौर पर इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया. यह भी पढ़ें : DC vs SRH, IPL 2025 10th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बोल्ट ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अपने फायदे के लिए घरेलू परिस्थितियों का इस्तेमाल करना अच्छा था. जाहिर है कि घरेलू टीम को फायदा होना चाहिए. लेकिन जैसा कि मैंने कहा, हमारे दृष्टिकोण से यह कोई बहाना नहीं है. हम समझ गए थे कि विकेट काली मिट्टी का था और मुझे नहीं लगता कि हमने अच्छी तरह से सामंजस्य बैठाया.’’

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड