देश की खबरें | गुजरात: महिला मरीजों के हैक किए गए वीडियो बेचने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात पुलिस ने महिला मरीजों के हैक किए गए वीडियो हासिल करने और उन्हें यूट्यूब एवं टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों के जरिए बेचने के आरोप में महाराष्ट्र से दो और उत्तर प्रदेश से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 19 फरवरी गुजरात पुलिस ने महिला मरीजों के हैक किए गए वीडियो हासिल करने और उन्हें यूट्यूब एवं टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों के जरिए बेचने के आरोप में महाराष्ट्र से दो और उत्तर प्रदेश से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिला मरीजों की क्लिप हासिल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय हैकर की मदद ली थी।

अहमदाबाद पुलिस ने 17 फरवरी को एक अस्पताल के प्रसूति कक्ष के अंदर डॉक्टरों द्वारा महिला मरीजों की जांच करने के वीडियो ऑनलाइन प्रसारित होने के बाद मामला दर्ज किया था। वीडियो में, जो सीसीटीवी फुटेज प्रतीत होता है, महिला मरीजों को एक अस्पताल के बंद कमरे के अंदर एक महिला डॉक्टर द्वारा जांच करते या एक नर्स द्वारा इंजेक्शन लगाते देखा जा सकता है।

अहमदाबाद साइबर अपराध शाखा की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस ने बाद में पता लगाया कि वीडियो राजकोट स्थित अस्पताल ‘पायल मैटरनिटी होम’ के सीसीटीवी फुटेज का हिस्सा थे।

इसमें कहा गया कि कुछ हैकर ने अस्पताल की सीसीटीवी प्रणाली में सेंध लगाई और फुटेज हासिल कर ली। बाद में कुछ क्लिप तीन यूट्यूब चैनल द्वारा साझा की गईं, जिनके विवरण में एक टेलीग्राम समूह का लिंक था।

अधिकारियों ने कहा कि उस टेलीग्राम समूह में प्रति वीडियो के लिए 2,000 रुपये मांगे गए थे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि साइबर पुलिस ने इस गिरोह को चलाने वाले तीन लोगों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया।

आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के लातूर और सांगली के क्रमशः प्रज्वल तेली और प्रज पाटिल तथा उत्तर प्रदेश के चंद्र प्रकाश के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि तीनों आरोपियों ने वीडियो हासिल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय हैकर की मदद ली और सोशल मीडिया मंच के जरिए क्लिप बेचने की कोशिश की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\