देश की खबरें | गुजरात : सूरत में आवासीय इमारत, कपड़ा मिल में आग, दो दमकलकर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के सूरत शहर में 24 घंटे से भी कम अंतराल पर एक आवासीय इमारत और कपड़े की एक मिल में आग लग गई, जिससे दो दमकलकर्मी झुलस गए। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी।

सूरत, एक मार्च गुजरात के सूरत शहर में 24 घंटे से भी कम अंतराल पर एक आवासीय इमारत और कपड़े की एक मिल में आग लग गई, जिससे दो दमकलकर्मी झुलस गए। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी।

सगरामपुरा इलाके में पांच मंजिला रिहायशी इमारत के भूतल में बिजली के मीटर के बोर्ड में सोमवार दोपहर के आसपास शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे निकलने वाला धुआं इमारत की ऊपरी मंजिलों में फैल गया। इससे इसके निवासियों में दहशत उत्पन्न हो गई।

दमकल विभाग के अधिकारी नीलेश दवे ने कहा कि दमकल टीम के पहुंचने से पहले एक महिला सहित इमारत के दो निवासी अपनी जान जोखिम में डालकर चौथी मंजिल स्थित एक खिड़की से बाहर निकलकर पास के अपार्टमेंट में पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ।

घटना का एक वीडियो कुछ लोगों ने मोबाइल फोन पर कैद कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया।

अधिकारी ने कहा कि इमारत भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित है। इसलिए, भूतल पर विस्फोट के बाद धुआं उसकी ऊपरी मंजिलों में फैल गया।

उन्होंने कहा, ‘‘लगभग नौ लोगों को छत पर स्थानांतरित किया गया और बाद में उन्हें सुरक्षित नीचे लाया गया। दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और 10 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।’’

दक्षिण क्षेत्र के प्रभागीय अधिकारी (आग), राजू गायकवाड़ ने कहा कि इससे पहले रविवार रात लगभग 10 बजे पंडेसरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कपड़ा मिल की तीसरी मंजिल पर आग लग गई।

उन्होंने कहा कि करीब 15 दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया और देर रात करीब 2 बजे आग बुझा दी गई। अधिकारी ने कहा, ‘‘इकाई के अंदर मौजूद 12 से अधिक कर्मचारी सुरक्षित बाहर आने में कामयाब रहे। हमारे दो कर्मचारी अग्निशमन उपकरण में विस्फोट होने के कारण घायल हो गए।’’

उन्होंने कहा कि घायल कर्मियों में से एक को हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड