देश की खबरें | गुजरात दुष्कर्म आरोप मामला : महिला सुरक्षा के मुद्दे पर टीएमसी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शुक्रवार को गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक पर कथित दुष्कर्म के आरोप का हवाला देते हुए महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर केंद्र पर निशाना साधा।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शुक्रवार को गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक पर कथित दुष्कर्म के आरोप का हवाला देते हुए महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर केंद्र पर निशाना साधा।

टीएमसी का ये बयान भाजपा द्वारा कांग्रेस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ‘‘जानबूझकर सेक्सिस्ट अपमान’’ करने का आरोप लगाने के एक दिन बाद आया है।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए 'राष्ट्रपत्नी' वाली टिप्पणी पर उठा विवाद थम नहीं रहा है। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष एवं कांग्रेस सदस्यों के परस्पर आरोप-प्रत्यारोप एवं हंगामे के कारण शुक्रवार को दोनों सदनों की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी।

टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह । सोमवार सुबह संसद के मानसून सत्र में आप दोनों को देखने के लिए उत्सुक हूं। चूंकि आप महिलाओं के अपमान के खिलाफ मुद्दों को उठाने के लिए इतने उत्सुक हैं .... हम सभी को इंतजार रहेगा। सोमवार को सुबह 11 बजे मिलते हैं। यदि 56 इंच नहीं आ सकते तो दो को भेजें।’’

उन्होंने गुजरात के ग्रामीण विकास मंत्री और महमेदावद से भाजपा विधायक अर्जुनसिंह चौहान के खिलाफ एक महिला से दुष्कर्म और अवैध रूप से बंधक बनाने के आरोपों की जांच कर रही पुलिस के बारे में एक समाचार रिपोर्ट भी संलग्न की।

टीएमसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर भी इन्हीं आरोपों का हवाला देते हुए महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया था।

टीएमसी ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा के कैबिनेट मंत्री और गुजरात के विधायक अर्जुन सिंह ने कथित तौर पर एक महिला से दुष्कर्म किया और उसे अवैध रूप से कैद कर लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब महिलाओं की सुरक्षा को सफलतापूर्वक सुनिश्चित करने के आपके लंबे दावे कहां हैं? यह आपके अपने गृहक्षेत्र में हो रहा है! भाजपा शर्म करो।’’

चौधरी की 'राष्ट्रपत्नी' वाली टिप्पणी पर बृहस्पतिवार को एक बड़ा राजनीतिक विवाद छिड़ गया। भाजपा ने विपक्षी दल के खिलाफ चौतरफा हमला किया। चौधरी पर राष्ट्रपति मुर्मू पर ‘‘जानबूझकर सेक्सिस्ट अपमान’’ करने का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से माफी की मांग की।

दूसरी तरफ, चौधरी ने सफाई देते हुए कहा कि ‘‘चूकवश’’ उनके मुंह से एक शब्द निकल गया था। उनका राष्ट्रपति का अपमान करने का इरादा नहीं था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी