देश की खबरें | गुजरात: यातायात पुलिसकर्मी से रिश्वत लेते हुए पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के राजकोट शहर में एक सहायक पुलिस उप-निरीक्षक को कथित रूप से एक साथी पुलिसकर्मी से 5,000 रुपये रिश्वत लेने के लिए गिरफ्तार किया गया। राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, तीन सितंबर गुजरात के राजकोट शहर में एक सहायक पुलिस उप-निरीक्षक को कथित रूप से एक साथी पुलिसकर्मी से 5,000 रुपये रिश्वत लेने के लिए गिरफ्तार किया गया। राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) ने यह जानकारी दी।

एसीबी ने एक बयान में कहा कि वर्तमान में राजकोट शहर नियंत्रण कक्ष में तैनात एएसआई बलवंतसिंह जडेजा को एक ट्रैफिक कांस्टेबल से रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

यह भी पढ़े | Stone Pelting in UP: उत्तर प्रदेश के बलिया में पुलिस के साथ झड़प, कई लोग घायल, चौकी इंचार्ज, कांस्टेबल सस्पेंड, Watch Video.

शिकायतकर्ता राजकोट शहर यातायात पुलिस विभाग में एक कांस्टेबल के रूप में कार्य करता है। उसे हाल ही में ट्रैफिक मोबाइल वैन में तैनात किया गया था।

जडेजा पहले यातायात शाखा में थे और हाल ही में उन्हें नियंत्रण कक्ष में स्थानांतरित किया गया है।

यह भी पढ़े | Chandigarh: 10वीं के छात्र गौरव ने कबाड़ से बनाई मोटरसाइकिल, एक लीटर पेट्रोल में 80km तक का कर सकते हैं सफर.

बयान में कहा गया है कि उसने यातायात शाखा में जान पहचान होने की बात कह कर कांस्टेबल को मोबाइल वैन ड्यूटी में ज्वाइन करने के लिए 5,000 रुपये देने को कहा।

जडेजा ने कथित तौर पर कांस्टेबल को डराने की कोशिश करते हुए कहा कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो उसे परेशान किया जाएगा।

शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया, जिसने पुलिस नियंत्रण कक्ष परिसर के बाहर योजना बनाकर जडेजा को रंगे हाथों पकड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस