Gujarat: प्रधानमंत्री मोदी वीडियो संदेश के माध्यम से कानून मंत्रियों, सचिवों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात में नर्मदा जिले के एकता नगर में आयोजित हो रहे कानून मंत्री और कानून सचिवों के अखिल भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करेंगे.

PM Narendra Modi (Photo: PTI)

अहमदाबाद (गुजरात), 15 अक्टूबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात में नर्मदा जिले के एकता नगर में आयोजित हो रहे कानून मंत्री और कानून सचिवों के अखिल भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करेंगे. एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि उद्घाटन सत्र सुबह 10.30 बजे निर्धारित है.

विज्ञप्ति के मुताबिक, कानून एवं न्याय मंत्रालय द्वारा नीति निर्माताओं को भारतीय विधि एवं न्यायिक प्रणाली से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह सम्मेलन राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को अपनी सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को साझा करने, नए विचारों का आदान-प्रदान करने और आपसी सहयोग में सुधार करने का अवसर प्रदान करेगा. यह भी पढ़ें : भारत बहुत जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

इसमें कहा गया है कि सम्मेलन में जिन विषयों पर चर्चा की जाएगी, उनमें वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र, समग्र कानूनी बुनियादी ढांचे का उन्नयन, अप्रचलित कानूनों को हटाना, न्याय तक पहुंच में सुधार करना, लंबित मामलों की संख्या में कमी लाना, मामलों का त्वरित निपटान सुनिश्चित करना और राज्यों से संबंधित विधेयकों में एकरूपता लाना शामिल है, ताकि केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और कानूनी प्रणालियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सके.

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू