देश की खबरें | गुजरात : कच्छ में भूकंप के हल्के झटके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार देर रात 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, इस दौरान जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

अहमदाबाद, 10 अप्रैल गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार देर रात 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, इस दौरान जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने कहा कि भूकंप के झटके रात 12.49 बजे महसूस किए गए और इसका केंद्र कच्छ में रापड़ से एक किलोमीटर दूर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में 12.2 किलोमीटर की गहराई में था।

आईएसआर के आंकड़ों के अनुसार, यह पिछले एक महीने में जिले में आया 3.0 या उससे अधिक तीव्रता का पांचवा भूकंप है। इससे पहले आए भूकंपों का केंद्र जिले के रापर, दुधाई और लखपत शहरों के समीप था।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी के अनुसार, भूकंप में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

कच्छ जिला भूकंप के लिहाज से बहुत संवेदनशील है और वहां अक्सर कम तीव्रता के भूकंप के आते रहते हैं।

जिले में 26 जनवरी 2001 को आए जबरदस्त भूकंप में 13,800 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 1.67 लाख अन्य घायल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

MI vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें