Gujarat: गिर सोमनाथ जिले में तेंदुए ने बुजुर्ग महिला को मार डाला

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में एक तेंदुए ने एक बुजुर्ग महिला को मार डाला. वन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Representational Image | PTI

गिर सोमनाथ, 15 जनवरी : गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में एक तेंदुए ने एक बुजुर्ग महिला को मार डाला. वन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि दिवालीबेन जोगिया (76) पर तेंदुए ने उस समय हमला कर दिया जब वह मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात फरेदा गांव में अपने घर के सामने खुले हिस्से में सो रही थीं. यह गांव बाबरिया वन क्षेत्र के अंतर्गत स्थित है.

अधिकारी ने बताया, ‘‘तेंदुए के हमले में महिला के सिर और गर्दन पर गंभीर चोट आईं. तेंदुआ उन्हें इस हालत में छोड़कर भाग गया. महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.’’ उन्होंने बताया कि वन विभाग के अधिकारी तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगा रहे हैं. पड़ोसी अमरेली जिले में दो दिन पहले माता-पिता के साथ कपास के खेत में काम कर रही सात वर्षीय एक लड़की को भी तेंदुए ने मार डाला था. यह भी पढ़ें : मतदाता सूची में नामों के दोहराव संबंधी याचिका पर विचार करें: दिल्ली उच्च न्यायालय ने ईसी से कहा

समीप में स्थित गिर राष्ट्रीय उद्यान में बड़ी संख्या में एशियाई शेर रहते हैं. क्षेत्र में बढ़ता मानव-वन्यजीव संघर्ष चिंता का विषय बन गया है. स्थानीय नेताओं ने रिहायशी इलाकों के समीप घूमने वाले तेंदुओं को आंतरिक वन क्षेत्रों में स्थानांतरित किए जाने समेत इस मामले को लेकर सक्रिय कदम उठाने की मांग की है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट