देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 19 मामले आए, 17 ठीक हुए; 5.5 लाख से अधिक टीके लगाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में सोमवार को कोविड-19 के 19 मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,25,064 हो गई, जबकि मृतकों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ, जो 10,077 है और 17 मरीज स्वस्थ हुए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, नौ अगस्त गुजरात में सोमवार को कोविड-19 के 19 मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,25,064 हो गई, जबकि मृतकों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ, जो 10,077 है और 17 मरीज स्वस्थ हुए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अब तक स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 8,14,778 हो गई है, जो कि कुल मामलों का 98.75 प्रतिशत है।

राज्य में अब 209 रोगियों का उपचार चल रहा है, जिनमें से पांच रोगियों की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि राजकोट में पांच मामले आए, इसके बाद अहमदाबाद और सूरत में चार-चार मामले सामने आए।

एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सोमवार को 5,51,121 लोगों को कोविड​​​​-19-रोधी टीका लगाया गया, जिससे राज्य में अब तक दी गई खुराक की कुल संख्या बढ़कर 3,71,32,599 हो गई।

पड़ोसी दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में सोमवार को दो मरीज इस बीमारी से ठीक हुए और कोई नया मामला नहीं आया, जिससे इसकी संख्या 10,625 पर अपरिवर्तित रही और ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 10,615 हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक संक्रमण से चार मौतें हुई हैं और छह मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज