खेल की खबरें | वुलफार्ट और गार्डनर के अर्धशतकों से गुजरात जायंट्स का सम्मानजनक स्कोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लॉरा वुलफार्ट और एशलीग गार्डनर के अर्धशतक की मदद से गुजरात जायंट्स ने धीमी शुरुआत से उबरकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मैच में गुरुवार को यहां चार विकेट पर 147 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया।

मुंबई, 16 मार्च लॉरा वुलफार्ट और एशलीग गार्डनर के अर्धशतक की मदद से गुजरात जायंट्स ने धीमी शुरुआत से उबरकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मैच में गुरुवार को यहां चार विकेट पर 147 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया।

वुलफार्ट ने 45 गेंदों पर 57 रन बनाए जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल है। गार्डनर ने 33 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से नाबाद 51 रन की पारी खेली। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 81 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इनके अलावा हरलीन देओल ने 33 गेंदों पर 31 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से जेस जॉनासन ने 38 रन देकर दो विकेट लिये।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात जायंट्स की टीम ने पावरप्ले के छह ओवरों में सोफिया डंकले (चार) का विकेट गंवाकर 32 रन बनाए। डंकले ने मारिजान काप के पहले ओवर में ही मिड ऑन पर आसान कैच दे दिया था।

दिल्ली की कसी हुई गेंदबाजी के सामने गुजरात के बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। वुलफार्ट और हरलीन ने दूसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की लेकिन इसके लिए उन्होंने 53 गेंदे खेली। जॉनासन ने हरलीन को विकेट के पीछे कैच कराकर यह साझेदारी तोड़ी।

गार्डनर के क्रीज पर उतरने के बाद रन गति तेज हुई और वुलफार्ट ने भी तेजी दिखाई। दक्षिण अफ्रीका की इस बल्लेबाज ने 16वें ओवर में जॉनासन पर पारी का एकमात्र छक्का भी लगाया, जिससे टीम का स्कोर 100 रन पर पहुंचा। वुलफार्ट ने 41 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

अरुंधति रेड्डी ने वुलफार्ट को बोल्ड करके उनकी पारी का अंत किया। गार्डनर ने अगले ओवर में जॉनासन पर चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Winner Prediction: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bandra-Worli Sea Link Accident Video: मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर BMW चला रहे 18 वर्षीय युवक ने कार को मारी टक्कर, किशोर चालक के खिलाफ FIR दर्ज

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Preview: चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Bengaluru-Mumbai Vande Bharat Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का तोहफा, बेंगलुरु-मुंबई के बीच नई सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन चलाने की दी मंजूरी