खेल की खबरें | गुजरात जायंट्स की निगाहें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत से डब्ल्यूपीएल प्लेऑफ पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लगातार दो जीत के साथ महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी दावेदारी मजबूत करने के बाद गुजरात जायंट्स शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी इसी लय को बरकरार रखना चाहेगी।

लखनऊ, छह मार्च लगातार दो जीत के साथ महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी दावेदारी मजबूत करने के बाद गुजरात जायंट्स शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी इसी लय को बरकरार रखना चाहेगी।

गुजरात जायंट्स डब्ल्यूपीएल अंक तालिका में सबसे नीचे थी लेकिन दो बड़ी जीत (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर छह विकेट से और यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 81 रन से) ने उसे पांच टीम की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है।

गुजरात जायंट्स के छह मैच में छह अंक हैं और उसके पास दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत से आगे बढ़ने का बेहतरीन मौका होगा जो 10 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर काबिज है।

दिल्ली कैपिटल्स पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। वह जीत दर्ज कर अपने अंक 12 तक ले जाने के अलावा फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए अपने नेट रन रेट को भी बेहतर करना चाहेगी।

गुजरात जायंट्स के लिए आखिरकार चीजें सही हो रही हैं जिसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सभी मुश्किलों के बावजूद कम स्कोर वाले रोमांचक मैच में जीत दर्ज की जिसमें कप्तान एशले गार्डनर (नाबाद 58) और फोबे लिचफील्ड (नाबाद 30) ने अहम भूमिका निभाई।

इसके बाद जायंट्स ने बेथ मूनी के नाबाद 96 रन और अपने गेंदबाजों के सामूहिक प्रदर्शन की बदौलत पिछले मैच में यूपी वॉरियर्स को 81 रन से रौंद दिया। इस बड़ी जीत ने उसके तालिका में स्थान में ही सुधार नहीं किया बल्कि उनका नेट रन रेट भी -0.450 से बेहतर कर 0.357 कर दिया जो तीसरे स्थान पर रहने वाली मुंबई इंडियंस (0.166) से बेहतर है। मुंबई भी उसके साथ छह अंक की बराबरी पर हैं।

मुंबई इंडियंस के अभी तीन मैच बचे हैं जिससे गुजरात की टीम चाहेगी कि वह अपने नेट रन रेट को बेहतर रखे और अन्य मैच के नतीजों पर निर्भर नहीं रहे।

जायंट्स के तेज गेंदबाजों ने नयी गेंद और परिस्थितियों का अच्छा फायदा उठाया है। लेकिन जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स की हरफनमौला ताकत से सावधान रहना होगा क्योंकि वह भी जीत के लिए उत्सुक होगी। इससे उन्हें शीर्ष पर रहकर सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में मदद मिलेगी।

दिल्ली कैपिटल्स सात मैच में 10 अंक के साथ शीर्ष पर है। वह पहले स्थान पर रहने की स्थिति में हैं जिससे खिताबी मुकाबले में सीधे प्रवेश सुनिश्चित होगा।

दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें अगले सप्ताह एलिमिनेटर में आमने-सामने होंगी।

कप्तान मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स ने इस चरण में उतार-चढ़ाव भरा प्रदर्शन किया है लेकिन फिर भी वह खतरनाक बनी हुई हैं जबकि भारत की बल्लेबाज शैफाली वर्मा (260 रन) ने अपने आक्रामक खेल से टूर्नामेंट में धूम मचा दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\