देश की खबरें | गुजरात : कार में बंद हुए चार बच्चों की दम घुटने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अमरेली जिले में चार बच्चे खेलते-खेलते एक कार में बंद हो गए, जिससे दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई।

अमरेली (गुजरात), चार नवंबर गुजरात के अमरेली जिले में चार बच्चे खेलते-खेलते एक कार में बंद हो गए, जिससे दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई।

पुलिस उपाधीक्षक चिराग देसाई ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि यह घटना शनिवार को अमरेली के रंधिया गांव में हुई और इसमें जान गंवाने वाले बच्चे मध्य प्रदेश के रहने वाले एक कृषि श्रमिक दंपति के थे।

देसाई ने कहा, “माता-पिता सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने सात बच्चों को घर पर छोड़कर भरत मंदानी के खेत में काम करने चले गए थे। चार बच्चे घर के पास खड़ी खेत मालिक की कार में बैठ गए।”

देसाई ने बताया कि चारों पीड़ित दो से सात साल की उम्र के थे और उन्होंने कार को अंदर से बंद कर लिया था, जिससे दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि जब बच्चों के माता-पिता और कार मालिक शनिवार शाम को वापस आए, तो उन्हें चार बच्चों के शव मिले।

देसाई ने बताया कि घटना के संबंध में अमरेली (तालुका) थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\