देश की खबरें | गुजरात: जूनागढ़ में पांच और अवैध शिकारी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गिर वन क्षेत्र और उसके आसपास जानवरों को पकड़ने में शामिल शिकारियों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करने के कुछ दिन बाद, गुजरात वन विभाग ने पांच और संदिग्ध अवैध शिकारियों को पकड़ा है जिन्होंने शेर के एक शावक को मार दिया था।
जूनागढ़, 12 फरवरी गिर वन क्षेत्र और उसके आसपास जानवरों को पकड़ने में शामिल शिकारियों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करने के कुछ दिन बाद, गुजरात वन विभाग ने पांच और संदिग्ध अवैध शिकारियों को पकड़ा है जिन्होंने शेर के एक शावक को मार दिया था।
एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
जूनागढ़ के उप वन संरक्षक एस के बेरवाल ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जूनागढ़ के डूंगरपुर गांव के निवासी एक आरोपी ने कथित तौर पर कुछ साल पहले शेर के एक शावक को फंदे में फंसाकर पकड़ने के बाद उसे मार दिया था।
एक अन्य अधिकारी ने अनुसार, चार अन्य संदिग्ध अवैध शिकारियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारी ने कहा कि पांचों आरोपियों को वन विभाग की पांच दिन की हिरासत में भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)