देश की खबरें | गुजरात: साबर डेयरी के बाहर पुलिस से झड़प को लेकर 1,000 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी, 47 गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के साबरकांठा जिले में साबर डेयरी के बाहर डेयरी किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर हमला करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक पूर्व विधायक समेत 1,000 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हिम्मतनगर, 15 जुलाई गुजरात के साबरकांठा जिले में साबर डेयरी के बाहर डेयरी किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर हमला करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक पूर्व विधायक समेत 1,000 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक ए.के. पटेल ने बताया कि पुलिस ने सोमवार के हिंसक विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में अब तक 47 लोगों को गिरफ्तार किया है और कांग्रेस के पूर्व विधायक जशुभाई पटेल सहित अन्य की तलाश जारी है। जशुभाई पटेल साबरकांठा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ या साबर डेयरी के निदेशक भी हैं।

उन्होंने कहा कि कई डेयरी किसान हिम्मतनगर कस्बे के निकट परिसर के बाहर एकत्र हुए और दूध खरीद मूल्य में वृद्धि की मांग की।

पुलिस उपाधीक्षक ने कहा, ‘‘प्रदर्शनकारियों ने हिंसा की, पुलिसकर्मियों पर पथराव किया और डेयरी के मुख्य द्वार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पथराव में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए और चार पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के लगभग 50 गोले दागे। ’’

उन्होंने कहा कि हिम्मतनगर 'ए' डिवीजन पुलिस थाने में लगभग 1,000 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनमें से विधायक सहित 74 की पहचान हो गई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने अब तक 47 लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है। ऐसा दावा किया गया था कि विरोध प्रदर्शन के दौरान अशोक पटेल नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि, उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी मौत किसी बाहरी चोट के कारण नहीं हुई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड