देश की खबरें | गुजरात: कार और ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत, दो बच्चों सहित नौ लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के आणंद जिले के इंद्रनाज गांव के निकट एक कार की विपरित दिशा से आ रहे एक ट्रक से बुधवार सुबह हुई भीषण भिड़ंत में दो बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हो गई।

आणंद (अहमदाबाद), 16 जून गुजरात के आणंद जिले के इंद्रनाज गांव के निकट एक कार की विपरित दिशा से आ रहे एक ट्रक से बुधवार सुबह हुई भीषण भिड़ंत में दो बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन और पांच साल के दो बच्चों के अलावा, दो महिलाओं की भी मौत हो गई। पुलिस ने पहले हादसे में 10 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी थी। हादसा आणंद जिले के तारापुर को अहमदाबाद जिले के वतमान से जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुआ। दुर्घटनाग्रस्त कार से सभी शव निकाल लिए गए हैं।

पुलिस उपाधीक्षक भारती बेन पंड्या ने कहा, ‘‘ कार की आगे की सीट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शुरू में आगे की सीट पर कितने शव थे उनका पता नहीं था। जब पत्रकारों ने पूछा तो किसी ने कह दिया कि 10 लोग मारे गए हैं। हालांकि बाद में नौ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई।’’

उन्होंने बताया कि जिन मृतकों की पहचान हुई है, वह गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के भावनगर के निवासी थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ वे भावनगर जिले के वारतेज के निवासी थे और वे महाराष्ट्र से लौट रहे थे। हमने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चों की उम्र तीन से पांच साल के बीच थी।’’

आणंद जिले के पुलिस अधीक्षक अजित राजियन ने बताया कि हादसा राज्य के राजमार्ग पर हुआ, जब एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हादसे में नौ लोगों की मौत हुई। हमने मृतकों और आरोपी ट्रक चालक की पहचान कर ली है। मृतक भावनगर के रहने वाले थे और सौराष्ट्र जा रहे थे। ट्रक दक्षिण गुजरात के सौराष्ट्र के मोरबी से आ रहा था।’’

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में कहा कि रूपाणी ने मृतकों के परिवार को उचित सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

वहीं, शाह ने एक ट्वीट में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Winner Prediction: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Mumbai Metro Line 9: मिरा-भाईंदर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, 3 अप्रैल से काशीगांव से दहिसर के बीच शुरू होगी मुंबई मेट्रो सेवा

MHADA Mumbai Lottery 2026: मुंबई में म्हाडा का घर खरीदने का सुनहरा मौका, 2,640 घरों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से, यहां जानें एप्लिकेशन सहित अन्य जरूरी डिटेल्स

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Guwahati Weather Update: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें गुवाहाटी के मौसम का हाल