खेल की खबरें | गुजरात ने हिमाचल को 215 रन पर आउट किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गुजरात के कप्तान चिंतन गजा और स्पिनर विशाल जायसवाल ने मिलकर सात विकेट लेकर गुरुवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच के पहले दिन हिमाचल प्रदेश को 215 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभाई।

अहमदाबाद, 30 जनवरी गुजरात के कप्तान चिंतन गजा और स्पिनर विशाल जायसवाल ने मिलकर सात विकेट लेकर गुरुवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच के पहले दिन हिमाचल प्रदेश को 215 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभाई।

दोनों टीमें ग्रुप से क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में शामिल हैं। गुजरात ने मैच के पहले दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए हिमाचल की पहली पारी को केवल 66.3 ओवर में ही समेट दिया।

मध्यम गति के गेंदबाज गजा ने 31 रन देकर चार विकेट लिए। उन्होंने हिमाचल के कप्तान ऋषि धवन (40) का महत्वपूर्ण विकेट लेने से पहले दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट किया। बाएं हाथ के स्पिनर जायसवाल ने आठ ओवरों में 23 रन देकर तीन विकेट लेकर अपने कप्तान का अच्छा साथ दिया।

हिमाचल के अधिकतर बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे। अंकित कलसी (53) और धवन ही कुछ संघर्ष कर पाए।

हिमाचल ने गेंद से पलटवार किया और गुजरात के सलामी बल्लेबाजों को जल्द ही पवेलियन भेज दिया। स्पिनर मयंक डागर और मुकुल नेगी ने सलामी बल्लेबाजों आदित्य पटेल (19) और आर्या देसाई (8) को आउट किया। पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय गुजरात ने दो विकेट पर 44 रन बनाए थे और अभी वह हिमाचल से 171 रन पीछे है।

नागपुर में खेले जा रहे मैच में हैदराबाद ने विदर्भ को 190 रन पर आउट कर दिया। विदर्भ की तरफ से ऑलराउंडर हर्ष दुबे ने 65 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से तेज गेंदबाज रक्षण रेड्डी और बाएं हाथ के स्पिनर अनिकेथ रेड्डी ने तीन-तीन विकेट लिए।

हैदराबाद ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 90 रन बनाए हैं। सलामी बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल 53 रन बनाकर खेल रहे हैं।

विजयनगरम में खेले जा रहे मैच में राजस्थान ने आंध्र के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिजीत तोमर (94) और मानव सुथार (54) के अर्धशतक की मदद से 258 रन बनाए। आंध्र की तरफ से स्पिनर त्रिपुराना विजय ने 62 रन देकर पांच विकेट लिए जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

जवाब में आंध्र ने ठोस शुरुआत की और दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 49 रन बनाए।

पुडुचेरी में मोहित काले के नाबाद 93 रन की मदद से पुडुचेरी ने उत्तराखंड के खिलाफ पहले दिन सात विकेट पर 246 रन बनाए। उत्तराखंड की तरफ से दीपक धपोला ने 29 रन देकर चार विकेट लिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\