देश की खबरें | गुजरात: सीमा शुल्क विभाग ने पश्चिम अफ्रीका भेजी जा रही 110 करोड़ रुपये की ट्रामाडोल जब्त की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के कच्छ जिले के मुंद्रा बंदरगाह पर सीमा शुल्क विभाग ने पश्चिम अफ्रीकी देशों सिएरा लियोन और नाइजर भेजी जा रहीं 110 करोड़ रुपये मूल्य की ट्रामाडोल की 68 लाख गोलियां जब्त की हैं। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।
अहमदाबाद, 29 जुलाई गुजरात के कच्छ जिले के मुंद्रा बंदरगाह पर सीमा शुल्क विभाग ने पश्चिम अफ्रीकी देशों सिएरा लियोन और नाइजर भेजी जा रहीं 110 करोड़ रुपये मूल्य की ट्रामाडोल की 68 लाख गोलियां जब्त की हैं। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।
पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि आईएसआईएस लड़ाकों के लंबे समय तक जागने के लिए इस दवाई का सेवन करने संबंधसी खबरों के बाद से ट्रामाडोल हाल के दिनों में ‘लड़ाकू दवा’ के रूप में कुख्यात हो गई है।
ट्रामाडोल एक दर्द निवारक मादक औषधि है, जिसे 2018 में स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत एक मादक पदार्थ के रूप में अधिसूचित किया गया था और इसका निर्यात प्रतिबंधित है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुंद्रा सीमा शुल्क विभाग द्वारा की गई यह जब्ती एनडीपीएस अधिनियम के तहत अधिसूचित होने के बाद से ‘ट्रामाडोल’ की सबसे बड़ी जब्तियों में से एक है।
इसमें कहा गया है कि जब्त मादक पदार्थ के गोलियों की कुल संख्या लगभग 68 लाख है, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 110 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि राजकोट, गांधीनगर और गांधीधाम में तलाशी जारी है।
इस दवा की नाइजीरिया, घाना आदि अफ्रीकी देशों में भारी मांग है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)