देश की खबरें | लोगों से जुड़ने के लिये गुजरात कांग्रेस ‘जन मंच’ पहल शुरू करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य में भारतीय जनता पार्टी सरकार के भ्रष्टाचार को उजाकर करने, लोगों को उनकी शिकायतों और मुद्दों का उठाने का मौका देने के लिए गुजरात कांग्रेस ‘जन मंच’ नाम से एक मंच शुरू करेगी।

अहमदाबाद, 27 अप्रैल राज्य में भारतीय जनता पार्टी सरकार के भ्रष्टाचार को उजाकर करने, लोगों को उनकी शिकायतों और मुद्दों का उठाने का मौका देने के लिए गुजरात कांग्रेस ‘जन मंच’ नाम से एक मंच शुरू करेगी।

गुजरात कांग्रेस विधायक दल के नेता अमित चावड़ा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य के स्थापना दिवस, एक मई से पार्टी नेता जन मंच पहल के तहत तालुका का दौरा करेंगे।

वरिष्ठ विधायक ने कहा, “जनमंच लोगों को अपनी चिंताओं को व्यक्त करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। पार्टी विधानसभा सहित उचित मंचों पर इसे उठाकर इन (चिंताओं) के समाधान करने का प्रयास करेगी। बेरोजगार नौजवानों, किसानों, करदाताओं, महिलाओं, मजदूरों आदि को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन भाजपा सरकार के पास उनके लिए समय नहीं है।”

चावड़ा ने कहा, “राज्य में भाजपा सरकार त्योहार मनाने में व्यस्त है। सरकारी कार्यालयों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है, किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा नहीं मिल रहा है, कानून-व्यवस्था बिगड़ रही है, असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की निष्क्रियता और रोजगार की कमी है। हम चाहते हैं कि लोग जन मंच का इस्तेमाल भाजपा सरकार को बेनकाब करने के लिए करें।”

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा कि दिसंबर 2022 के चुनावों में 182 सदस्यीय विधानसभा में रिकॉर्ड 156 सीटें जीतने के बाद भाजपा अहंकारी हो गई है और असंतोष की आवाजों को कुचल रही है।

ठाकोर ने कहा, “लोग अपनी चिंताओं को स्वतंत्र रूप से व्यक्त नहीं कर सकते क्योंकि सत्ताधारी दल विरोध की हर आवाज को कुचलने में विश्वास रखता है। साल भर चलने वाली इस पहल के माध्यम से हम लोगों से लिखित प्रतिवेदन एकत्र करेंगे, प्रशासन से ‘फॉलो-अप’ (आगे की कार्यवाही की जानकारी) लेंगे और लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के वास्ते संघर्ष करेंगे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड