Gujarat: कांग्रेस ने आप नेता पर चुनाव में टिकट देने के बहाने महिलाओं का शोषण करने का आरोप लगाया

कांग्रेस की गुजरात इकाई ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) का एक नेता महिलाओं को चुनाव में टिकट दिलाने के बहाने उनका ‘‘यौन शोषण’’ कर रहा है.

कांग्रेस (Photo Credits PTI)

अहमदाबाद, 12 नवंबर : कांग्रेस की गुजरात इकाई ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) का एक नेता महिलाओं को चुनाव में टिकट दिलाने के बहाने उनका ‘‘यौन शोषण’’ कर रहा है.

इसके बाद आप ने यहां पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ में एक शिकायत दर्ज कराई और दावा किया कि आरोप लगाते समय जिस वीडियो का जिक्र किया गया है, उसके साथ छेड़छाड़ की गई है. कांग्रेस ने आप नेता के खिलाफ आरोप लगाने के लिए एक गुजराती समाचार चैनल द्वारा प्रसारित वीडियो का हवाला दिया और एक संवाददाता सम्मेलन में इस क्लिप को चलाया. यह भी पढ़ें : झारखंड उच्च न्यायालय ने हेमंत सोरेन के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को निरस्त किया

कांग्रेस की प्रदेश इकाई की प्रवक्ता प्रगति बेन अहीर ने कहा कि गुजरात के लोग गुजराती गौरव और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वालों को नहीं बख्शेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड