गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केन्द्र ने कोविड-19 के जीनोम क्रम का पता लगाया

किसी भी कोशिका या वायरस की अनुवांशिक संरचना में बदलाव म्यूटेशन कहलाता है। कोशिका की अनुवांशिक संचना डीएनए से बनती है और इसमें होने वाला बदलाव स्थायी तो नहीं होता लेकिन अपना प्रभाव डालता है। कहा जा सकता है कि म्यूटेशन दूसरी परिस्थितियों में सक्रिय रहने के लिए कोशिका में होने वाला बदलाव है।

जमात

अहमदाबाद, 17 अप्रैल गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केन्द्र (जीबीआरसी) के शोधकर्ताओं ने कोविड-19 के पूरे जीनोम क्रम और तीन नए म्यूटेशन का पता लगाया है।

किसी भी कोशिका या वायरस की अनुवांशिक संरचना में बदलाव म्यूटेशन कहलाता है। कोशिका की अनुवांशिक संचना डीएनए से बनती है और इसमें होने वाला बदलाव स्थायी तो नहीं होता लेकिन अपना प्रभाव डालता है। कहा जा सकता है कि म्यूटेशन दूसरी परिस्थितियों में सक्रिय रहने के लिए कोशिका में होने वाला बदलाव है।

अधिकारियों ने पत्रकारों से कहा कि कोविड-19 के पूरे जीनोम क्रम और तीन नए म्यूटेशन का पता लगने से, दुनियाभर में फैले घातक कोरोना वायरस की दवाई या टीका बनाने में मदद मिल सकती है।

उन्होंने बताया कि जीनोम क्रम के बारे में पता लगाने वाला पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के बाद गांधीनगर स्थित जीबीआरसी दूसरा भारतीय संस्थान है।

राज्य की प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने कहा, ‘‘ गुजरात का सरकारी संस्थान जीबीआरसी पुणे के एनआईवी के बाद कोविड-19 के जीनोम क्रम का पता लगाने वाला दूसरा संस्थान बन गया है। देश के कई अनुसंधान संस्थान इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’’’

उन्होंने कहा कि यह सफलता गुजरात के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा, ‘‘ कोविड-19 के जीनोम क्रम का सबसे पहले पता 10 जनवरी को बीजिंग स्थित चीनी रोग नियंत्रण और रोकथाम केन्द्र ने लगाया था। चीन ने इसे सार्वजनिक किया था। इसके बाद जीबीआरसी ने यहां इसका पता लगाया। इसके जीनोम क्रम में कुल नौ म्यूटेशनों का पता चला है।’’

रवि ने कहा, ‘‘ इनमें से छह म्यूटेशन का पता दुनिया के बाकी अनुसंधान संस्थान पहले ही लगा चुके हैं। जीबीआरसी द्वारा पता लगाए गए नौ में से तीन म्यूटेशन नए हैं और वे यह पता लगाने में मदद करेंगे कि वायरस हमारी परिस्थितियों में कैसे बदल रहा है।’’

जीबीआरसी के निदेशक चैतन्य जोशी ने कहा कि वायरस दूसरी परिस्थितियों में सक्रिय रहने के लिए खुद को बदलता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने यहां कोविड-19 के एक मरीज के नमूने लिए और उस पर काम करना शुरू किया। वायरस ने परिस्थितियों के अनुकूल जीवित रहने के लिए खुद को परिवर्तित किया। वायरस बड़ी तेजी से बदल रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\